• 25/09/2024

मुख्यमंत्री को बड़ा झटका…खतरे में कुर्सी…इस मामले में चलेगा मुकदमा

मुख्यमंत्री को बड़ा झटका…खतरे में कुर्सी…इस मामले में चलेगा मुकदमा
Spread the love

कर्नाटक में मैसूर अरबन डिवेलपमेंट अथॉरिटी के केस में राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कर्नाटक हाईकोर्ट से झटका लगा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ जमीन घोटाले का केस चलेगा। अदालत ने उनपर मुकदमा चलाने को मंजूरी दे दी है। कर्नाटक ठीक उसी राह पर चल रहा है जिस राह के मुसाफिर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहे हैं।

जाहिर है कि दिल्ली की तर्ज पर सिद्धारमैया से भी इस्तीफे की मांग शुरू हो गई है। भाजपा नेताओं ने केके गेस्ट हाउस से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास का घेराव किया और MUDA घोटाले मामले में उनके इस्तीफे की मांग की। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मामले की CBI द्वारा जांच कराई जानी चाहिए। तो वही कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का कहना है कि वह कानूनी विशेषज्ञों और मंत्रियों से इस बारे में चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह हम भाजपा और जेडीएस की साजिश से नहीं डरेंगे। बता दें कि राज्यपाल ने 16 अगस्त को सिद्धारमैया के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी थी। सिद्धारमैया ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई। जिसे खारिज कर दिया गया है। सिद्धारमैया पर मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण से मुआवजे के लिए फर्जी दस्तावेज लगाने का आरोप है।

Related post

अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त

अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6…

Spread the loveरायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण…
नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश

नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश

Spread the love​रायपुर – सेवा संकल्प अभियान के तहत संचालित ‘नमो सेवा – अनकही कहानियाँ’ कार्यक्रम के अंतर्गत नारायणपुर जिले के…
प्रदेशवासियों को बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन की मिलेगी सुविधा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रदेशवासियों को बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन की मिलेगी…

Spread the loveरायपुर :- बरसात के बाद प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण के कार्य तेजी से धरातल पर उतरेंगे। राज्य…