• 10/08/2022

राजधानी में फिर गोली कांड, सरेराह एक युवक को मारी गोली, 4 दिन में दूसरी वारदात

राजधानी में फिर गोली कांड, सरेराह एक युवक को मारी गोली, 4 दिन में दूसरी वारदात
Spread the love

राजधानी रायपुर में गोली चलाना, चाकूबाजी जैसी घटनाएं आम हो गई है। एक बार फिर सरेराह एक युवक को गोली मार दी गई। चार दिन में गोलीकांड का ये दूसरा मामला है। राजधानी रायपुर में  दिनदहाड़े हुई गोलीकांड से लोग दहशत में हैं।

मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के हसदा मानिकचौरी गांव का है। यहां थार जीप में सवार एक व्यक्ति ने निखिल सही नाम के एक युवक के ऊपर गोली चला दी। गनीमत है कि गोली जांघ पर ही लगी। निखिल का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरी वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

गोलीकांड की सूचना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से उसकी लाइसेंसी पिस्टल और थार गाड़ी जब्त किया है।

मामले में रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि आज दोपहर अभनपुर थाना क्षेत्र में ग्राम हसदा के पास ओवरटेक करने के विवाद पर आरोपी ने निखिल साहू की जाँघ पर गोली चला दी। घायल अभनपुर में इलाजरत है। ख़तरे से बाहर है। सूचना मिलते ही घेराबंदी कर आरोपी को उसकी थार गाड़ी एवं लायसेन्सी पिस्टल के साथ पकड़ा। आरोपी विक्रमादित्य सिंह देव उड़ीसा का रहने वाला है। पूछताछ की जा रही है।

आपको बता दें 4 दिन में गोलीकांड का यह दूसरा मौका है। इससे पहले राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में कार के अंदर कट्टा फट जाने से एक युवक के हाथ की उंगली कट कर गिर गई थी। मामले में पुलिस ने कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

Related post

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर संकट! इन महिलाओं का रुक सकता है भुगतान…

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर…

Spread the loveरायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि जिले की लाखों महिलाओं…
बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश राज्यभर में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की…
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे…

Spread the loveकैमरा ट्रैप में लगातार कैद हो रही बाघिन, संरक्षण प्रयासों को मिली बड़ी सफलता रायपुर– उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के…