• 10/08/2022

थाना के सामने ही प्रभारी हो गए धक्का-मुक्की और गाली गलौच का शिकार, आरोपी ने फाड़ी वर्दी, यह है मामला

थाना के सामने ही प्रभारी हो गए धक्का-मुक्की और गाली गलौच का शिकार, आरोपी ने फाड़ी वर्दी, यह है मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में अपने ही थाना में एक प्रभारी को फरियादी बनना पड़ा। दरअसल पुलिस स्टेशन के सामने हो रहे विवाद में थाना प्रभारी बीच बचाव करने पहुंचे थे लेकिन वहां आरोपी ने न सिर्फ उनके साथ धक्का मुक्की की बल्कि वर्दी की कॉलर फाड़ दी। आरोप जातिगत गालिंया देने का भी है। जिसके बाद पीड़ित थानेदार ने अपने ही थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

मामला सारागांव थाना का है। यहा पदस्थ सब इंस्पेक्टर सुरेश ध्रुव थाना प्रभारी हैं। उनके द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक ग्राम पंचायत सोनियापाठ की सरपंच रुक्मणी साहू अपने पति संजय साहू के साथ आरोपी रमेश महंत के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। बयान दर्ज कराने के बाद वे लोग जब बाहर निकले तो आरोपी रमेश महंत वहां पहुंच गया और उनके साथ विवाद करने लगा। इसी दौरान वीआईपी ड्यूटी के लिए थाना से स्टाफ सहित निकले सुरेश ध्रुव वहां पहुंच गए और बीच बचाव करने लगे।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और उनकी कॉलर फाढ़ दी। जिसके बाद प्रभारी सुरेश ध्रुव ने अपने ही थाना में आरोपी युवक के खिलाफ धारा 186, 294, 353, 506 के तहत अपराध दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़ें : एटीएस ने ISIS के आतंकी को किया गिरफ्तार, ओवैसी की पार्टी का है सदस्य

इसे भी पढ़ें : चीन में फिर मिला नया वायरस, Zoonotic Langya से 35 संक्रमित, जानिए कितना खतरनाक है

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…