• 14/07/2022

देश भर में बाढ़-बारिश से इतने लोगों की गई जानें…

देश भर में बाढ़-बारिश से इतने लोगों की गई जानें…

Follow us on Google News

द तथ्य डेस्क। देश में इस समय मानसून पूरी तरह से मेहरबान है। अधिकांश राज्यों में अब बारिश मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। महाराष्ट्र, गुजरात में जहां हालात बिगड़े हुए हैं तो वहीं अब छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल समेत देश के अन्य 25 राज्यों में हो रही लगातार बारिश मुसीबत खड़ी कर रहा है। महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश और इससे उत्पन्न हालातों से अब तक 84 लोग मारे गए हैं। इस तरह बाढ़ और अन्य कारणों से कुल 218 लोगों की जान चली गई है।


तेलंगाना में कल हुए रिकार्ड 68.2 मिमी बारिश के बाद से ही हालात बिगड़ना शुरू हो गया है। इसी तरह छत्तीसगढ़ में 35.8 मिमी और महाराष्ट्र में 43 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया है। देश भर में अब तक औसत से करीब 11 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकार्ड की गई है। भारी बारिश की वजह से आज गुरुवार को महाराष्ट्र के ठाणे, पालघर और नवी मुंबई के सभी स्कूल बंद रखे गए हैं। उधर, मुंबई यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को होने वाले परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। इनकी नई तारीखों का ऐलान बाद में होगा। इसी तरह गुजरात के 5 जिले हाईअलर्ट पर है। अब तक 31 हजार लोगों को बाढ़ से बचाया गया है। गुजरात के पांच जिले वलसाड, नवसारी, डांग, जूनागढ़, गिरि और सोमनाथ हाई अलर्ट पर हैं। पूरे राज्य में अब तक 31 हजार लोगों सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। गुजरात में अब तक 83 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं मध्यप्रदेश के 16 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां अब तक 66 लोगों की मौत बारिश से उत्पन्न विषम परिस्थितियों के कारण हो चुकी है।


तेलंगाना सरकार ने भारी बारिश को देखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों, स्कूल, कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के टिहरी जिले में उफनती गंगा नदी में चार लोगों के बह जाने की सूचना आ रही है। इसी कर्नाटक में आज 6 जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढें-मूसलाधार बारिश से बस्तर के इन इलाकों में मचा हाहाकार