• 19/10/2024

फिर एक सोल्जर ने चुनी मौत की राह, AK-47 से खुद की ली जान..

फिर एक सोल्जर ने चुनी मौत की राह, AK-47 से खुद की ली जान..
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्थित कुसमुंडा कोयला खदान में एक जवान ने AK-47 रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद खदान में हड़कंप मच गया। और देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन और त्रिपुरा राइफल्स के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना कुष्मांडा थाना पुलिस को दी गई।

जवान राजस्थान का रहने वाला था। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद के कारण ऐसा कदम उठाया। पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच जारी है। जवान आजाद सिंह ने शुक्रवार रात लगभग 10 बजे इस घटना को अंजाम दिया।

जैसे ही इसकी जानकारी फैली एसईसीएल के उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एफसीएल की टीम को बुलाया गया है। जांच के बाद घटना की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

Related post

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की 00 प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर…
छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…