• 19/10/2024

पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका; गिर गए कई मकान, इलाके में मचा कोहराम

पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका; गिर गए कई मकान, इलाके में मचा कोहराम
Spread the love

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ। बताया जाता है कि ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री पूरी तरह से धराशाई हो गई। वहीं एक मकान भी जमींदोज हो गया है साथ ही आसपास के 4 से 5 मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मकान के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। घटना सिटी कोतवाली इलाके के इस्लामपुर की बताई जा रही है। घटना में एक नाबालिक के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस और आम लोग मिलकर रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चला रही है। इस धमाके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी की मानें तो धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों के कांच के शीशे तक टूट गए हैं।

अभी यह भी साफ नहीं हुआ है कि विस्फोट किस वजह से हुआ है। हालांकि मोहल्ले के कुछ लोगाें का कहना था सिलेण्डर में विस्फोट हुआ है। लेकिन कुछ लोगाें का कहना है कि मकान में पटाखे बनाए जाते थे और उन्हें स्टोर कर रखा हुआ था। उनमें आग लगने से विस्फोट हुआ।

Related post

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की 00 प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर…
छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…