• 22/05/2024

एक्सीडेंटल फायर में जवान घायल, पिस्टल की सफाई के दौरान चली गोली, रायपुर किया गया रेफर.. 

एक्सीडेंटल फायर में जवान घायल, पिस्टल की सफाई के दौरान चली गोली, रायपुर किया गया रेफर.. 

एक्सीडेंटल फायरिंग में छत्तीसगढ़ का एक जवान घायल हो गया। ITBP का जवान नारायणपुर में तैनात था। हथियार की सफाई करते वक्त अचानक गोली चल गई।

जवान को कांधे में गोली लगी है। काफी खून बह जाने से जवान की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

घायल जवान का नाम मनीष एम है, जो केरल के कोल्लम जिले का रहने वाला है। ITBP 53 बटालियन के जवान की नक्सल प्रभावित नारायणपुर में ड्यूटी लगी है।

घटना बुधवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच हुई। नक्सली मोर्चे पर तैनात जवान से एक्सीडेंटल फायरिंग हो गई, जिसमें जवान को कंधे में गोली लग गई। गोली लगने से आईटीबीपी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घायल जवान को पहले नारायणपुर जिला हॉस्पिटल लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए चौपर से एयरलिफ्ट करके रायपुर लाया गया है। नारायणपुर एडिशनल एसपी राबिंसन गुरिया ने घटना की पुष्टि की है।