• 13/09/2022

दामाद ने सरहज समेत 6 लोगों पर किया हमला, घटना में 2 की मौत, चार घायल

दामाद ने सरहज समेत 6 लोगों पर किया हमला, घटना में 2 की मौत, चार घायल
Spread the love

बिहार में गया शहर में मंगलवार की सुबह सुबह एक व्यक्ति ने अपने ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया. जिसमें 2  लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं.  फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही मामले की छानबीन कर रही है.

दरअसल, पूरा मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मानपुर पोखरा मुहल्ला की है. यहां प्रभु मांझी कई महीनों से अपने ससुराल भुई टोली में रह रहा था. प्रभु मांझी ने आज सुबह ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया. इस घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 4 अन्य घायल हो गए.

बताया जा रहा है कि मृतकों में 40 वर्षीय कांति देवी एवं 08 वर्षीय चिंटू कुमार शामिल है. घायलों को अनुग्रह नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.

रामपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी प्रभु मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है. घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है. मामले की छानबीन की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Navratri 2022: इस कब शुरु हो रही शारदीय नवरात्रि, बस एक क्लिक में जानिए महत्व, कलश स्थापना शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

इसे भी पढ़ें: सिकंदारबाद के होटल में आग लगने से 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

इसे भी पढ़ें: VIDEO: हाइवे पर धू-धू कर जल रही थी कार, CM ने अपना काफिला रुकवा कर कहा- कार से ज्यादा जरूरी है ये…

Related post

बॉयफ्रेंड के सामने नाबालिग के साथ गैंगरेप, आरोपियों ने VIDEO बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

बॉयफ्रेंड के सामने नाबालिग के साथ गैंगरेप, आरोपियों ने…

Spread the loveबिहार से एक शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है. यहां हाजीपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के…