• 22/04/2024

लव मैरिज का खतरनाक बदला!दामाद को परिवार वालों ने मिलकर उतारा मौत के घाट

लव मैरिज का खतरनाक बदला!दामाद को परिवार वालों ने मिलकर उतारा मौत के घाट
Spread the love

हरियाणा के यमुनानगर में ऑनर किलिंग का ख़ौफनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बेटी के लव मैरिज से नाराज़ परिजनों ने बेटी के पति की हत्या कर डाली।

लड़की के परिजनों को रास नहीं आई शादी

जानकारी के मुताबिक यमुनानगर की गधोला कॉलोनी निवासी अभिषेक योगी ने अपनी ही कॉलोनी की एक लड़की से लव मैरिज की थी जो दूसरी बिरादरी की थी।लड़की के परिजनों को ये शादी रास नहीं आ रही थी। जिसे लेकर काफी ज्यादा विवाद भी हुआ।इसके बाद अभिषेक अपनी बीवी को लेकर डेरा बस्सी चला गया और पिछले एक साल से अभिषेक अपनी पत्नी के साथ वहीं पर रहने लगा था। इस दौरान दोनों को एक बेटा भी हुआ। वहीं अभिषेक के परिवार में शादी समारोह की ख़बर उसे भेजी गई जिसके बाद वो वापस यमुनानगर पहुंचा और शादी समारोह में शामिल हुआ।

शादी समारोह अटेंड करने के बाद जैसे ही अभिषेक अपने घर की ओर जाने लगा तो लड़की पक्ष के लोगों ने उसकी कार पर अचानक से हमला कर दिया।कार में उसके साथ दो लोग भी मौजूद थे।

आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने ईंट-पत्थरों के साथ ताबड़तोड़ कार पर हमला कर दिया और कार को तोड़ डाला। जैसे ही अभिषेक कार से निकलकर भागने लगा तो उस पर चाकू से लगातार वार किए गए ।

इस हमले में अभिषेक की घटनास्थल पर ही जान चली गई और उसके साथ मौजूद दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके चचेरे भाईयों को आईसीयू में दाखिल करवाकर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

अभिषेक के परिवार के लोगों ने हत्या के बाद अस्पताल में हंगामा कर दिया और हत्यारों को पकड़ने की पुलिस से मांग की। फिलहाल पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related post

कंगना से पहले ये नेता हो चुके हैं थप्पड़कांड का शिकार, कभी रोड शो तो कभी रैली में हुई बदसलूकी 

कंगना से पहले ये नेता हो चुके हैं थप्पड़कांड…

Spread the loveबीजेपी की सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मरने की घटना का विरोध हर तरफ हो रहा है। लेकिन इस…