• 30/06/2024

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानिए आपके शहर में मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानिए आपके शहर में मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। जिससे लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों में भी उत्साह देखा जा रहा हैं और वह अपनी खेती के काम में जुट गए हैं। वही बारिश के चलते तापमान में भी काफी गिरावट आई है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

छत्तीसगढ़ में मानसून ने गति पकड़ लिया है।मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आज अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियल और 25 डिग्री सेल्सियल के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश की कई हिस्सों में आंधी तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग में जगदलपुर, नारायणपुर, बस्तर, कोंडागांव, बलौदाबाजार, बिलासपुर, मुंगेली और दुर्ग जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।