• 14/06/2024

तेज रफ्तार बस का फटा टायर: बेकाबू होकर दुकान से जा टकराई, ड्राइवर-कंडक्टर की मौत, 6 यात्री घायल

तेज रफ्तार बस का फटा टायर: बेकाबू होकर दुकान से जा टकराई, ड्राइवर-कंडक्टर की मौत, 6 यात्री घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई।तेज रफ्तार बस का अचानक टायर फट गया। जिससे बस जा कर एक दुकान से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई है। तो वहीं करीब 6 यात्री घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना कोंडागांव में नेशनल हाईवे पर हुई है।बताया जा रहा है कि बस रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी। यात्री बस का टायर फटने से बस 2 दुकानों में जा घुसी।इसमें ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: नक्सलियों का असली चेहरा आया सामने, पैसा नहीं देने पर हुई पूर्व जनपद संसद की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार , बस में 45 से अधिक यात्री बैठे हुए थे। हादसे में 6 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फरसगांव स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।बताया गया कि बस तेज रफ्तार से चल रही थी। तभी बस का टायर फटा और बस बेकाबू हो गई। कंडक्टर बस ड्राइवर के साथ ही सामने बैठा था। बेकाबू बस अचानक एक दुकान में टीन की शेड में जा घुसी।जिससे बस कंडक्टर और ड्राइवर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस में हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। इसमें 6 यात्रियों को चोट आई है, जिसे आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…