• 26/05/2026

अवैध मुरुम उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, तीन हाईवा वाहन जब्त

अवैध मुरुम उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, तीन हाईवा वाहन जब्त
Spread the love

जांजगीर-चांपा।  जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र में अवैध मुरुम उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं में हड़कंप मचा दिया है। बारगांव में चल रहे अवैध उत्खनन पर एसडीएम के निर्देश पर छापेमार कार्रवाई की गई, जहां मौके से एक चैन माउंटेन मशीन और तीन हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

दरअसल, प्रशासन को लगातार बारगांव क्षेत्र में अवैध रूप से मुरुम उत्खनन किए जाने की शिकायत मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। टीम को देखकर उत्खनन में लगे लोगों में भगदड़ मच गई। कार्रवाई के दौरान मौके से एक चैन माउंटेन मशीन और तीन हाईवा वाहन जब्त किए गए।
सभी वाहनों को थाना पामगढ़ की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।  वहीं मशीन में डीजल नहीं होने के कारण उसे फिलहाल चालक के सुपुर्द किया गया। प्रशासन ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि जिले में अवैध खनन और उत्खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कारोबार में जुड़े लोगों में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।

Related post

छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे BLO

छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) यशवंत कुमार ने राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से…
नेपाल में फिर आई जल प्रलय! गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी का कहर, 35 से ज्यादा मकान बहे, 4 लोग लापता

नेपाल में फिर आई जल प्रलय! गोरखा में बूढ़ी…

Spread the loveगोरखा- नेपाल में आई भीषण बाढ़ को अभी दो महीने भी नहीं बीते हैं कि एक और जल प्रलय…
Dongargarh : मां बम्लेश्वरी के दर्शन को जाने वाले पदयात्रियों के लिए बना सुरक्षित कॉरिडोर

Dongargarh : मां बम्लेश्वरी के दर्शन को जाने वाले…

Spread the loveडोंगरगढ़  :- नवरात्रि पर्व के दौरान दुर्ग पुलिस ने डोंगरगढ़ दर्शन के लिए जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं तथा वाहन…