• 08/09/2024

5वीं के छात्र ने घर में लगाई फांसी, पिता ने तंबाकू खाने से रोका था.. जांच में जुटी पुलिस 

5वीं के छात्र ने घर में लगाई फांसी, पिता ने तंबाकू खाने से रोका था.. जांच में जुटी पुलिस 
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां पांचवी के एक छात्र ने तंबाकू खाने से मना करने पर आत्महत्या कर ली। बच्चे के पिता ने उसे तंबाकू खाने से रोक दिया था। जिससे नाराज होकर मासूम में फांसी लगा ली।

घटना जशपुर जिले के बगीचा थान्तर्गत पंडरापाठ चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत छिछलीर के खोमारापाठ गांव की है। कुछ दिन पहले ही मृतक बच्चे के पिता ने उसे तम्बाकू खाने से मना किया था, जिससे वह नाराज चल रहा था। इसी बीच उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक गांव के ही प्राथमिक शाला में पांचवी कक्षा में पढ़ाई करता था।

मृतक छात्र मुकेश घर के अंदर एक कमरे में रात को खाना खाकर अकेला सोया था। सुबह जब बालक नहीं उठा तो परिजनों ने उसे आवाज लगाया उसके बाद भी कमरे का दरवाजा उसने नहीं खोला। जिसके बाद किसी तरह से दरवाजा तोड़ा गया तो बालक फांसी पर लटका हुआ पाया गया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…