• 27/06/2024

मानसून की दस्तक से खिले किसानों के चेहरे, सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर कमा सकते हैं पैसे

मानसून की दस्तक से खिले किसानों के चेहरे, सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर कमा सकते हैं पैसे
Spread the love

मानसून एक्टिव होने के साथ ही किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। पूरे उत्तर भारत में धान की बिजाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में सरकार की योजना किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से धान की सीधी बिजाई पर चार हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक स्कीम का लाभ लेने के लिए किसान ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल’ पर धान की सीधी बिजाई का पंजीकरण 10 जुलाई तक करवा सकते हैं। किसान द्वारा धान की सीधी बिजाई का सत्यापन करके पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थी किसान के बैंक खाता में भेज दी जाएगी।

हरियाणा में ही 25 डीएसआर मशीन का लक्ष्य है। स्कीम का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। सीधी बिजाई के यह फायदे के बारे में विशेषज्ञ ने बताया कि डीएसआर मशीन के द्वारा धान की बिजाई करने पर 15 से 20 प्रतिशत तक पानी की बचत होती है।

Related post

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…
मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश…

Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) ग्वालियर में निवेश के लिए निवेशकों से किया संवाद…
पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, केंद्रीय औषधि नियामक ने दी सलाह

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के…

Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आम जनता, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों…