• 10/04/2025

तेंदूपत्ता बोनस घोटाला Raid: पूर्व विधायक के घर सहित 12 स्थानों पर ACB-EOW का छापा, करोड़ों का गबन, 26 लाख नगदी बरामद

तेंदूपत्ता बोनस घोटाला Raid: पूर्व विधायक के घर सहित 12 स्थानों पर ACB-EOW का छापा, करोड़ों का गबन, 26 लाख नगदी बरामद
Spread the love

छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता बोनस घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और EOW की टीम ने गुरुवार को सुकमा जिले में 12 स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की। यह छापामार कार्रवाई सीपीआई नेता और पूर्व विधायक मनीष कुंजाम, डीएफओ कार्यालय के कर्मचारी और प्राथमिक लघुवनोपज समिति के प्रबंधकों के ठिकानों पर की गई।

इस दौरान मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंक अकाउंट एवं निवेश से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं। इसके साथ ही डीएफओ कार्यालय के एक कर्मचारी राजशेखर पुराणिक के निवास से 26 लाख 63 हजार 700 रुपये नगदी बरामद किया गया है।

ईओडब्ल्यू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। जिसमें कहा गया कि अशोक कुमार पटेल, डीएफओ, वनमंडल सुकमा ने लोकसेवक के पद पर पदस्थ होते हुए अपने पद का दुरूपयोग किया। डीएफओ ने वन विभाग के अधिकारियों, प्राथमिक लघुवनोपज समिति के प्रबंधकगण, पोषक अफसरों के साथ मिलकर गबन कर लिया।

मामला साल साल 2021 और 2022 के तेंदूपत्ता सीजन का है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 7 करोड़ रुपये की राशि दी जानी थी। लेकिन उन्हें यह राशि न देकर डीएफओ और वन विभाग के अधिकारियों, प्राथमिक लघुवनोपज समिति के प्रबंधकों ने आपस में इसका बंदरबांट कर लिया।

मामला में एसीबी-ईओडब्ल्यू ने अशोक कुमार पटेल सहित अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक षड़यंत्र और धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।

Related post

मंत्री राजवाड़े का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग में सेवानिवृत्ति प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश

मंत्री राजवाड़े का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, महिला एवं बाल…

Spread the love 00 सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – राजवाड़े रायपुर। महिला एवं बाल…
मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा

मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य…

Spread the love00 हजारों कदमों के साथ गूंजा राष्ट्र सर्वोपरि का संकल्प 00 तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के…
विशेष लेख: विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान, खेती-किसानी को मिला नया संबल

विशेष लेख: विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान,…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। गांव, गरीब और…