• 01/05/2026

रायपुर कला केंद्र में समर कैंप का भव्य शुभारंभ, 135 से अधिक बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

रायपुर कला केंद्र में समर कैंप का भव्य शुभारंभ, 135 से अधिक बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी
Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की परिकल्पना तथा कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कला केंद्र रायपुर में 15 दिवसीय समर कैंप के प्रथम बैच का भव्य शुभारंभ किया गया।
कैंप के पहले ही दिन बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए नई-नई विधाओं को सीखने की शुरुआत की। समर कैंप के अंतर्गत बच्चों को गायन, वादन, गिटार, कीबोर्ड, नृत्य, क्ले आर्ट, पेंटिंग, माटी कला तथा ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह समर कैंप तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है,1से 15 मई, 16 मई से 30 मई तथा 1 जून से 15 जून तक। अब तक 135 से अधिक बच्चों का पंजीयन हो चुका है, जो इस पहल के प्रति बच्चों और अभिभावकों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है। कैंप का समय प्रात: 7:30 बजे से 9:30 बजे तक निर्धारित है। प्रारंभिक 30 मिनट में योग और जुंबा कराया जा रहा है, जबकि शेष समय में बच्चों को उनकी रुचि अनुसार विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कला केंद्र के नोडल अधिकारी  केदार पटेल ने बताया कि समर कैंप एवं कला केंद्र से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभिभावक 9109029034 एवं 9669039034 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Related post

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा के पद पर हुई पदोन्नति, जाने किसे कहां मिली नई पदस्थापना,देखे आदेश…

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा…

Spread the loveरायपुर। पशुधन विकास विभाग ने 17 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ (राजपत्रित, द्वितीय श्रेणी) को उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें…
CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश……

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस…

Spread the loveकोरबा। शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगले महीने अक्टूबर में एक दिन शराब की…
CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत, परिजनों ने छात्रावास अधीक्षिका पर ये गंभीर आरोप…..

CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत,…

Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ऐर्राबोर पोटाकेबिन में पहली कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया…