• 11/01/2025

पत्रकार के परिवार की हत्या के मामले में 22 लोग गिरफ्तार, बेरहमी से की गई थी माता-पिता और भाई की हत्या

पत्रकार के परिवार की हत्या के मामले में 22 लोग गिरफ्तार, बेरहमी से की गई थी माता-पिता और भाई की हत्या
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक पत्रकार के परिवार के तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोप में 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। जमीन विवाद के मामले में पत्रकार संतोष टोप्पो की मां-पिता और भाई की शुक्रवार को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

क्या है पूरा मामला?

मामला प्रतापपुर थाना के अंतर्गत खड़गवा चौकी क्षेत्र के जगन्नाथपुर इलाके का है। यहां डुबकापारा में पत्रकार संतोष के परिवार की संयुक्त खेती किसानी की जमीन है, जिस पर पारिवारिक विवाद चल रहा था। शुक्रवार को संतोष के भाई उमेश टोप्पो, नरेश टोप्पो अपनी मां बसंती टोप्पो और पिता माघे टोप्पो के साथ खेती करने पहुंंच गए। इसी दौरान दोपहर को माघे टोप्पो के रिश्ते में भाई के परिवार के दो दर्जन से ज्यादा लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उनके बीच में विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि उनके रिश्तेदारों ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में मां बसंती टोप्पा, पिता मोघे टोप्पो और भाई नरेश टोप्पो की मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में कई औऱ लोगों की अभी भी गिरफ्तारी हो सकती है।

Related post

CG – अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

CG – अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत,…

Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात जिले…
रक्षाबंधन पर रेलवे की बड़ी सौगात : दुर्ग-रायगढ़ के बीच 3 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

रक्षाबंधन पर रेलवे की बड़ी सौगात : दुर्ग-रायगढ़ के…

Spread the loveरायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर ट्रेनों में बढऩे वाली भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को…
कन्हारगांव के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प बरामद, 40 डेटोनेटर सहित विस्फोटक सामग्री जब्त

कन्हारगांव के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प बरामद, 40…

Spread the loveकांकेर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कांकेर पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस टीम को बड़ी सफलता मिली है। थाना बांदे क्षेत्र…