• 27/02/2025

आधी रात घर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, परिवार को बंधक बनाकर 30 लाख की लूट

आधी रात घर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, परिवार को बंधक बनाकर 30 लाख की लूट
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आधी रात को डकैतों ने एक कारोबारी के घर धावा बोल दिया। हथियारबंद नकाबपोशों ने परिवार को बंधक बनाकर 30 लाख के जेवरात सहित नगदी लूट ले गए। घटना के बाद परिवार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के नवापारा की है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात तकरीबन डेढ़-दो बजे के आसपास तीन नकाबपोश राधेश्याम गुप्ता के घर घुस गए। तीनों बदमाश कट्टा औऱ तलवार से लैस थे। राधेश्याम गुप्ता किराना कारोबारी हैं और घर के एक हिस्से में वे दुकान संचालित करते हैं।

मेन गेट तोड़कर घर में घुसे बदमाशों ने पूरे परिवार को हथियारों की नोंक पर बंधक बना लिया। जान से मारने की धमकी देकर अलमारी में रखे जेवरात और नगदी लूट ली। इसके साथ ही बदमाशों ने महिलाओं से उनके जेवर भी उतरवा लिए। जाते-जाते बदमाशों ने सभी को कमरे में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए।

मामले की सूचना पर सीतापुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पूरी वारदात किराना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित परिवार के मुताबिक बदमाश बातचीत में झारखंडी भाषा का प्रयोग कर रहे थे। फिलहाल पुलिस की टीम बदमाशों की पतासाजी में जुट गई है।

Related post

Aaj ka Panchang 9 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 9 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष…

Spread the loveAaj ka Panchang 9 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj ka Rashifal 9 October 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 9 October 2026: मेष से लेकर…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 9 October 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए नए अवसर और शुभ संकेत…
मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…