• 26/10/2024

‘नवाबों के शहर’ के भिखारी! कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश… कई कोठियों के हैं मालिक

‘नवाबों के शहर’ के भिखारी! कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश… कई कोठियों के हैं मालिक
Spread the love

उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर को नवाबों के शहर का खिताब हासिल है। लेकिन यहां भिखारी पर तरस खाने से पहले जरा एक बार गौर फरमाएंगे। दरअसल समाज कल्याण विभाग और जिला नगरीय विकास अभिकरण ने एक सर्वे किया है। सर्वे में भिखारियों की औसत कमाई 90 हजार रुपया महीना आंकी गई है।

यह रकम यहां नौकरी करने वाले 80 फीसदी प्रोफेशनल्स की सैलरी से ज्यादा है। सर्वे में कई भिखारियों के बैंक खातों में लाखों रुपए मिले हैं। तो कई कोठीनुमा मकान के मालिक भी निकले हैं। स्मार्ट फोन चलाने वाले भिखारियों की संख्या भी कुछ कम नहीं है। सर्वे में लखनऊ में 5 हजार 312 भिखारी मिले हैं। ये बात भी सामने आई है कि लखनऊ के लोग रोजाना 63 लाख रुपए भीख देते हैं। भीख से आय के मामले में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं।

इसे भी पढ़ें: 35 लाख की ऑनलाइन ठगी! झांसे में आए रिटायर्ड पुलिस अफसर, मदद करने के बहाने बनाया शिकार

भिखारियों में महज 10 फीसदी ही मजबूरी में ये काम कर रहे हैं। बाकी 90 फीसदी पेशेवर भिखारी हैं। ये पेशेवर भिखारी बाराबंकी, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर और लखीमपुर खीरी से सिर्फ भीख मांगने लखनऊ आते हैं।

इसे भी पढ़ें: बियर पीने वाले हो जाइए सावधान! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर ने लोगों के उड़ाए होश

दरअसल शासन भिखारियों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की कवायद में जुटे हैं। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। जिसमें भिखारियों के फॉर्म भरवाकर उनके आधार कार्ड लिए जा रहे हैं। लेकिन सर्वे में शामिल अधिकारी भिखारियों की कमाई का खुलासा होने के बाद हैरान हैं।

Related post

रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: SI-ASI समेत 34 कर्मियों का तबादला

रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: SI-ASI समेत 34 कर्मियों…

Spread the love00 सहायक जिला आबकारी अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में अधिक कीमत पर…
निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति

निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को…

Spread the love00 निर्माण श्रमिकों के हित में मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले रायपुर। प्रदेश के श्रम मंत्री …
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन ,…

Spread the love00 सुशासन की नई व्यवस्था: पारस पोर्टल से हर माह होगी योजनाओं की राज्यस्तरीय समीक्षा 00 पारस पोर्टल से…