• 04/04/2024

पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने युवक की पीट-पीटकर कर दी हत्या,बीच बचाव करने आई पत्नी भी बुरी तरह घायल

पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने युवक की पीट-पीटकर कर दी हत्या,बीच बचाव करने आई पत्नी भी बुरी तरह घायल
Spread the love

जिले के ग्राम संगवाकापा में पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में पति ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया।

आरोपी पति ने लाठी डंडे से पीट पीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए मुंगेली जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां इलाज के दौरान घायल मालिकराम श्रीवास की मौत हो गई।

सुखचंद यादव ने गाली गलौच कर मालिकराम को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान बात इतनी बढ़ी कि सुखचंद ने लाठी से मालिकराम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आई आरोपी की पत्नी मुन्नी बाई यादव को आरोपी ने पीट पाटकर कर घायल कर दिया।

इलाज के दौरान घायल की मौत

इसके बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति और मुन्नी बाई को इलाज के लिए मुंगेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी की पत्नी की हालत ठीक है, लेकिन मालिकराम की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

होली पर दोनों के बीच हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक, बीते साल 2023 में होली के दिन आरोपी और मृतक के बीच जमकर विवाद हुआ था। वहीं आरोपी सुखचंद यादव को शक था कि उसकी पत्नी और मृतक मालिकराम श्रीवास के बीच अवैध संबंध है।

इसी बात को लेकर वो उससे नाराज रहता था। मौका पाकर आरोपी ने लाठी से पीट पीटकर मालिकराम को घायल कर दिया। जिसके बाद बिलासपुर में इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।

Related post

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी: RSS प्रमुख मोहन भागवत

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी:…

Spread the love मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि शिक्षा केवल सरकार या शिक्षकों की जिम्मेदारी…
FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की बिक्री पर आखिर क्यों लगाई रोक ?

FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की…

Spread the loveनई दिल्ली: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने शराब बनाने वाली कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई…
मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल , जाना स्वास्थ्य हाल

मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर…

Spread the loveरायपुर/गुरुग्राम। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…