• 04/04/2024

Big Breaking: रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का फैसला, ढेबर, 2 सीएसपी और 1 टीआई सहित 28 की आजीवन कारावास की सजा बरकरार

Big Breaking: रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का फैसला, ढेबर, 2 सीएसपी और 1 टीआई सहित 28 की आजीवन कारावास की सजा बरकरार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के पहले राजनीतिक हत्याकांड रामावतार जग्गी मर्डर केस में हाईकोर्ट का फैसला आ गया है। हाईकोर्ट ने सभी 28 दोषियों की अपील को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है। आजीवन कारावास की सजा पाने वालों में 2 तत्कालीन CSP, 1 तत्कालीन थाना प्रभारी के अलावा याहया ढेबर और शूटर चमन सिंह का नाम शामिल है।

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद सिन्हा की बेंच में मामले की सुनवाई के बाद 29 फरवरी को अपना फैसला सुरक्षित रखा था। जिसके बाद आज गुरूवार 4 अप्रैल 2024 को अदालत ने अपना फैसला सुनाया।

आपको बता दें 4 जून 2003 को NCP के कोषाध्यक्ष रामावतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अमित जोगी सहित 31 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में दो आरोपी बल्टू पाठक और सुरेन्द्र सिंह सरकारी गवाह बन गए थे। वहीं अमित जोगी को कोर्ट ने बरी कर दिया था। मामले में 28 लोगों को अदालत ने सजा सुनाई थी।

Related post

लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी आज रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित 14वें इंडिया…
भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना….

भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया।…
छत्तीसगढ़-ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर साय ने की माझी से चर्चा

छत्तीसगढ़-ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े…

Spread the love00 मुख्यमंत्री साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…