• 06/11/2022

रेप के आरोप में यह क्रिकेटर गिरफ्तार, T20 World Cup खेलने पहुंचा था आस्ट्रेलिया, सिडनी में हुआ अरेस्ट

रेप के आरोप में यह क्रिकेटर गिरफ्तार, T20 World Cup खेलने पहुंचा था आस्ट्रेलिया, सिडनी में हुआ अरेस्ट
Spread the love

टी20 वर्ल्ड कप खेलने पहुंचे श्रीलंका के बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया की सिडनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बल्लेबाज के ऊपर रेप का आरोप है। जिस बल्लेबाज को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम दानुष्का गुनाथिलाका (Danushka Gunathilaka) है।

दानुष्का पर एक 29 वर्षीय युवती ने रेप का आरोप लगाया है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने इस मामले में एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि दानुष्का से युवती की मुलाकात एक ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए हुई थी। जहां दोनों की कई दिनों तक लंबी बातचीत चली। जिसके बाद दोनों की मुलाकात हुई। युवती का आरोप है कि दानुष्का ने  2 नवंबर 2022 की शाम को युवती का यौन शोषण किया।

जांच के बाद पुलिस ने दानुष्का को सिडनी की ससेक्स स्ट्रीट के एक होटल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने श्रीलंकाई क्रिकेटर पर रजामंदी के सेक्स करने का मामला दर्ज किया है।

दानुष्का बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 47 वनडे,  8 टेस्ट मैचों और 46 टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम ढाई हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं।

Related post

CM विष्णुदेव साय का 12 नवंबर को भोपाल दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी; जानें पूरा शेड्यूल

CM विष्णुदेव साय का 12 नवंबर को भोपाल दौरा,…

Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 नवंबर 2026, गुरुवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे…
छत्तीसगढ़ में सर्दी की आहट! कई शहरों में गिरा पारा, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में सर्दी की आहट! कई शहरों में गिरा…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम अब सर्दियों की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। सुबह की शुरुआत हल्की ठंडक के…
CG- अब मोबाइल पर देख सकेंगे कचरा गाड़ी की लाइव लोकेशन, रायपुर निगम ने शुरू की नई व्यवस्था……

CG- अब मोबाइल पर देख सकेंगे कचरा गाड़ी की…

Spread the loveरायपुर। अब घर के बाहर कचरा गाड़ी नहीं पहुंची तो आपको अब चिंता करने की जरुरत नहीं है और…