• 28/05/2025

रायगढ़ में हनुमान मंदिर तोड़े जाने से बवाल, जवाब में हिंदू संगठनों ने चर्च का क्रॉस तोड़ा

रायगढ़ में हनुमान मंदिर तोड़े जाने से बवाल, जवाब में हिंदू संगठनों ने चर्च का क्रॉस तोड़ा
Spread the love

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के भाटनपाली गांव में हनुमान मंदिर तोड़े जाने की घटना ने तनाव पैदा कर दिया है। हिंदू संगठनों ने इसके लिए स्थानीय क्रिश्चियन समुदाय पर आरोप लगाया और जवाबी कार्रवाई में चर्च के क्रॉस को तोड़कर वहां भगवा गमछा लहरा दिया। इस घटना से माहौल गर्मा गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। यह मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला?

बुधवार सुबह भाटनपाली गांव के ग्रामीणों को हनुमान मंदिर टूटा हुआ मिला। खबर फैलते ही गांव में भीड़ जमा हो गई और हिंदू संगठनों को सूचना दी गई। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। मंदिर के सामने स्थित चर्च पर मंदिर तोड़ने का आरोप लगाते हुए संगठन के लोगों ने चर्च के क्रॉस को तोड़ दिया और वहां भगवा गमछा लगा दिया। इस दौरान पुलिस और हिंदू संगठनों के बीच झड़प भी हुई।

जमीन को लेकर विवाद

मंदिर और चर्च की जमीन को लेकर भी असमंजस की स्थिति सामने आई। SDM ने बताया कि चर्च पट्टे की जमीन पर बना है, जबकि पटवारी का कहना है कि यह जमीन रोहित शाह के नाम पर है। इस बीच, सरपंच जसकेतन झरिया ने दावा किया कि मंदिर को निर्मल सारथी ने बनवाया था, जब वह हिंदू धर्म का पालन करता था। स्वास्थ्य कारणों से निर्मल ने ईसाई धर्म अपनाया और कथित तौर पर खुद ही जेसीबी से मंदिर को तोड़ दिया। पुलिस ने निर्मल को हिरासत में लिया है।

मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा नहीं हुई थी

CSP आकाश शुक्ला ने बताया कि मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा नहीं हुई थी और वर्तमान में वहां कोई प्रतिमा नहीं है। पुलिस ने सभी पक्षों को शांत करने की कोशिश की और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने तनावपूर्ण माहौल को शांत करने के लिए समझाइश दी और लोगों को तितर-बितर किया। फिलहाल, गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात है और घटना की गहन जांच की जा रही है।

 

Related post

CG IPS : छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी, नीतू कमल और डी श्रवण केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी में IG पद के लिए इंपैनल

CG IPS : छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अधिकारियों…

Spread the loveरायपुर :- छत्तीसगढ़ कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 2008 बैच की…
कवर्धा को मिली नई सौगात- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

कवर्धा को मिली नई सौगात- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the loveरायपुर: कवर्धा शहरवासियों को एक बड़ी सौगात देते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नगर के हृदय स्थल में…
ब्रेकिंग : नंदनवन और जंगल सफारी इतने दिन के लिए हुए बंद, इस वजह से लिया गया फैसला…!!

ब्रेकिंग : नंदनवन और जंगल सफारी इतने दिन के…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और नौतपा भी लग गया है। इसी को देखते…