• 23/05/2024

आतंकी हमले का अलर्ट: पाक के इशारे पर ISIS की साजिश..

आतंकी हमले का अलर्ट: पाक के इशारे पर ISIS की साजिश..
Spread the love

लोकसभा चुनाव के छठे चरण 25 मई के पहले राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों को दहलाने की साजिश है। गुजरात से पकड़े गए ISIS से जुड़े चार आतंकियों ने कई अहम खुलासे किए हैं।ISIS आतंकियों के खुलासे के बाद दिल्ली समेत कई शहरों में सुरक्षा एजेंसिया हाई अलर्ट पर है।

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली समेत कई शहरों को दहलाने की ये साजिश पाकिस्तान में ISI की गोद में बैठे ISIS कमांडर फरतुल्लाह गौरी ने तैयारी की है।

और भी संदिग्ध हो सकते हैं मौजूद

दिल्ली समेत कई शहरों को दहलाने के लिए गुजरात मॉड्यूल को एक्टिवेट किया गया था। इससे पहले पुणे में पकड़ा गए मॉड्यूल भी ISIS के कमांडर फरतुल्लाह गौरी के संपर्क में था।ऐसे में जांच एजेंसियों को शक है कि गुजरात में पकड़े गए मॉड्यूल के कुछ और संदिग्ध दिल्ली-एनसीआर में मौजूद हो सकते हैं। इनको लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल समेत तमाम सेंट्रल एजेंसिया अलर्ट हैं।

गुजरात में पकड़े गए ISIS आतंकियों ने कबूल किया है कि उनके टारगेट पर न सिर्फ यहूदी धार्मिक स्थल थे बल्कि वो देश की राजधानी समेत कई अन्य शहरों में सीरियल ब्लास्ट की तैयारी भी कर चुके थे। उन्हें पाकिस्तान में बैठे अपने कमांडर फरतुल्लाह गौरी के आदेश का इंतजार था।पकड़े गए आतंकियों में से एक मोहम्मद नुसरत पाकिस्तानी आतंकी है। वह सीधे पाकिस्तान में बैठे फरतुल्लाह गौरी के संपर्क में था।

Related post

Aaj ka Panchang 24 August 2026: सावन का आखिरी सोमवार आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 24 August 2026: सावन का आखिरी…

Spread the loveAaj ka Panchang 24 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश…
Aaj ka Rashifal 24 August 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 24 August 2026: सावन के आखिरी…

Spread the loveAaj ka Rashifal 24 August 2026: आज सावन का आखिरी सोमवार है. आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों…
मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन,…

Spread the loveरायपुर। सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में…