• 23/05/2024

टुकड़ों में बरामद सांसद की लाश! हत्या की आशंका..पुलिस जांच में जुटी

टुकड़ों में बरामद सांसद की लाश! हत्या की आशंका..पुलिस जांच में जुटी
Spread the love

बांग्लादेश ने दावा किया है कि भारत दौरे पर आए उनके सांसद मोहम्मद अनवारुल अजीम की कोलकाता में बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल सीआईडी ने जांच शुरू कर दी है।

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम का शव पश्चिम बंगाल के कोलकात में मिला है। अजीम की बीते आठ दिनों से कोलकाता में लापता होने की खबरे आ रही थी। और फिर अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। बांग्लादेशी सांसद 12 मई को इलाज करने के लिए भारत आए थे और दो दिन बाद लापता हो गए। पुलिस आशंका जता रही है कि बांग्लादेश के सांसद की हत्या हुई है।

लापता सांसद का पता लगाने के लिए भारतीय और बांग्लादेशी अधिकारियों ने तलाशी अभियान शुरू किया गया था। कोलकाता पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक एक डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अजीम का शव बुधवार की सुबह कोलकाता के न्यू टाउन में संजीवा गार्डन के एक खाली पड़े फ्लैट मिला। यह फ्लैट एक एक्साइज ड्यूटी अधिकारी का है।

सांसद के परिवार ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से इस बारे में चिंता जताई थी। उन्होंने लापता सांसद का पता लगाने के लिए दिल्ली और कोलकाता में राजनयिकों को सतर्क किया था। कोलकाता में बांग्लादेश दूतावास भी मामले की जांच कर रहा था। अजीम की बेटी मुमतरीन फिरदौश ने मंगलवार को ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस खुफिया विभाग में अपने पिता के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…