• 10/04/2026

निजी स्कूलों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

निजी स्कूलों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Spread the love

रायपुर 9 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि प्रदेश में ऐसी किसी भी प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभिभावक निश्चिंत रहें, प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त होने पर और स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री  साय ने स्पष्ट किया कि अभिभावकों पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक दबाव या आर्थिक बोझ स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस विषय पर नजर बनाए हुए है और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता व संतुलन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश

Spread the loveप्यारे प्रदेशवासियों, जय जोहार… आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं… स्वतंत्रता दिवस का यह…
जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

Spread the loveरायपुर। जनसम्पर्क संचालनालय छोटा पारा रायपुर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। जनसंपर्क के आयुक्त  रजत…
मंत्रालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया

मंत्रालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया

Spread the loveरायपुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गरिमामय कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन…