• 04/02/2026

छग राज्य सहकारी विपणन संघ के बोर्ड अधिकार शशिकांत द्विवेदी को सौंपे गए

छग राज्य सहकारी विपणन संघ के बोर्ड अधिकार शशिकांत द्विवेदी को सौंपे गए
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, रायपुर के बोर्ड की शक्तियों का प्रयोग अब शशिकांत द्विवेदी करेंगे। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा आदेश जारी कर उन्हें प्राधिकृत किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960 की धारा 49(8) एवं छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी नियम 1962 के नियम 43-ख के उपनियम (3) के तहत गठित छानबीन समिति की बैठक 03 फरवरी 2026 को संपन्न हुई थी। बैठक में समिति ने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, रायपुर के बोर्ड की शक्तियों का प्रयोग करने के लिए श्री शशिकांत द्विवेदी को प्राधिकृत किए जाने की अनुशंसा की थी।

छानबीन समिति की अनुशंसा के परिप्रेक्ष्य में, अधिनियम की धारा 49(8) के तहत आगामी आदेश तक शशिकांत द्विवेदी को संघ के बोर्ड के समस्त अधिकारों के प्रयोग हेतु अधिकृत किया गया है।

यह आदेश 3 फरवरी 2026 को सक्षम प्राधिकारी के हस्ताक्षर एवं कार्यालयीन मुहर के साथ जारी किया गया।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…