• 22/03/2026

जमीन में दफन मिली युवक की लाश, शव के हाथ और पैर बाहर आने से खुले राज, इलाके में मचा हड़कंप

जमीन में दफन मिली युवक की लाश, शव के हाथ और पैर बाहर आने से खुले राज, इलाके में मचा हड़कंप
Spread the love

अभनपुर। अभनपुर के भरेंगाभाटा में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जमीन में दबा हुआ एक शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, लाश काफी दिनों पुरानी है। कहा जा रहा है कि, मृतक की हत्या कर उसे जमीन में गाड़ दिया गया था। जमीन के बाहर शव का एक हाथ और एक पैर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है।

 वहीं शव को बाहर निकालने के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारी का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related post

Aaj ka Panchang 19 August 2026: सावन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 19 August 2026: सावन शुक्ल पक्ष…

Spread the loveAaj ka Panchang 19 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश…
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: आज बन रहा सूर्य और केतु का दुर्लभ संयोग, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: आज बन रहा…

Spread the loveAaj ka Rashifal 19 August 2026: आज चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग…
बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों…

Spread the love00 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…