• 19/03/2024

छत्तीसगढ़ का पूरा पुलिस महकमा गया प्रतिनियुक्ति पर गया, अब…

छत्तीसगढ़ का पूरा पुलिस महकमा गया प्रतिनियुक्ति पर गया, अब…
Spread the love
रायपुर। लोकसभा चुनाव-2024 के संचालन हेतु राज्य सरकार के समस्त पुलिस अधिकारी निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर माने जाएंगे तथा आयोग के नियंत्रण में रहेंगे। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर, अटलनगर से आज इस आशय के अधिसूचना जारी कर दी गई है।
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा के प्रावधान के अनुसरण में तथा भारत निर्वाचन आयोग के परिपत्र में दिए गए निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए, लोकसभा चुनाव-2024 के संचालन हेतु राज्य सरकार द्वारा पदाभिहीत समस्त पुलिस अधिकारी, ऐसे निर्वाचन की अपेक्षा करने वाली अधिसूचना दिनांक से प्रारंभ होकर एवं ऐसे निर्वाचन के परिणामों के घोषित किए जाने की तारीख को समाप्त होने वाली अवधि के लिए निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर माने जाएंगे और तद्नुसार, ऐसे पुलिस अधिकारी उस अवधि के दौरान निर्वाचन आयोग के नियंत्रण, अधीक्षण और अनुशासन के अधीन होंगे।

Related post

अब अलग-अलग सेंटरों के चक्कर होंगे खत्म! एक छत के नीचे होगी प्रतियोगी परीक्षाएं, इतने करोड़ की लागत से राजधानी में बनेगा हाईटेक मेगा एग्जाम सेंटर…

अब अलग-अलग सेंटरों के चक्कर होंगे खत्म! एक छत…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ऐसा हाईटेक मेगा एग्जाम सेंटर बनाने की  सरकार की याेजना है, जिसमें…
छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, साल में 2 बार होगी विशेष TET परीक्षा, राज्य सरकार ने दी सहमति

छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, साल में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सेवारत शासकीय शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के विशेष आयोजन के…
WhatsApp में दिखेगा नया बदलाव! स्क्रॉल करते ही सिकुड़ेगा नेविगेशन बार, चैट्स के लिए मिलेगी ज्यादा जगह

WhatsApp में दिखेगा नया बदलाव! स्क्रॉल करते ही सिकुड़ेगा…

Spread the loveWhatsApp अपने Android ऐप के इंटरफेस में बदलाव की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ऐसे डायनामिक…