• 03/11/2024

PMO सहित अधिकारियों को भेजा 100 से ज्यादा ईमेल, विमानों और ट्रेनों को उड़ाने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार.. कबूलनामा जानकर हो जाएंगे हैरान

PMO सहित अधिकारियों को भेजा 100 से ज्यादा ईमेल, विमानों और ट्रेनों को उड़ाने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार.. कबूलनामा जानकर हो जाएंगे हैरान
Spread the love

पिछले दिनों 100 से अधिक धमकी भरे फर्जी ई-मेल करने के आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर शीर्ष सरकारी अधिकारियों और कई विमान व ट्रेनों को उड़ाने का धमकीभरा मेल किया था। जानकारी के अनुसार आरोपी एक किताब पब्लिश करने वाला था, जिसका नाम आतंकवाद एक तूफानी राक्षस होने वाला था।

दरअसल, महाराष्ट्र के नागपुर में एक सीरियल होक्स मेलर को हिरासत में लिया गया है, जिसने प्रधानमंत्री कार्यालय, शीर्ष सरकारी अधिकारियों और भारत भर में विभिन्न उड़ानों और ट्रेनों को टारगेट करते हुए लगभग 100 ईमेल भेजे थे। हैरान करने वाली बात है कि उसका उद्देश्य ‘आतंकवाद-एक तूफानी राक्षस’ नामक पुस्तक पब्लिश करना था। पुलिस ने ऑनलाइन गतिविधियों की जांच के बाद उइके को नागपुर रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया।

नागपुर साइबर क्राइम के डीसीपी लोहित मतानी के अनुसार महाराष्ट्र के माओवादी प्रभावित जिले गोंदिया के 35 वर्षीय जगदीश उइके ने आतंकवाद पर अपनी पुस्तक के लिए समर्थन मांगते हुए जनवरी से लेकर अब तक पीएमओ और अन्य अधिकारियों को लगभग 100 बार ईमेल किया था। उइके ने अपनी पुस्तक के लिए समर्थन मांगा और अंत में उन्होंने निराशा में झूठे अलर्ट भेजने शुरू कर दिए। उइके की पहचान एक सीरियल होक्स मेलर के रूप में की गई है।

Related post

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, टिकट बुक करते समय न करें ये गलती

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का…

Spread the love नई दिल्ली ट्रेन का टिकट बुक करते समय अगर आप 500, 1000 या उससे भी ज्यादा रुपये खर्च कर…
AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic के नए नियमों से मची चर्चा

AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic…

Spread the loveनई दिल्ली ChatGPT या Claude से जवाब पसंद नहीं आया तो क्या आप उसे गाली दे सकते हैं? AI…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर,…

Spread the loveबिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साल 2027 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। हाईकोर्ट ने पूरे साल…