• 08/10/2022

केबिन में बुलाकर गलत जगह छूता है और किस करता है, छात्राओं की शिकायत पर इस स्कूल का प्रिंसिपल गिरफ्तार

केबिन में बुलाकर गलत जगह छूता है और किस करता है, छात्राओं की शिकायत पर इस स्कूल का प्रिंसिपल गिरफ्तार
Spread the love

भिलाई के एक स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। आरोप स्कूल के प्रिंसिपल के ऊपर लगा है। छात्राओं के परिजनों की शिकायत और हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला सुपेला थाना क्षेत्र के शांति नगर स्थित सेंट जेवियर स्कूल का है। आरोप है कि स्कूल का प्रिंसिपल के. आनंद कुमार छात्राओं को अपने केबिन में बुलाकर उनसे अश्लील बातें करते हुए उनसे छेड़खानी करता था। उन्हें गलत जगह टच करता है।

छात्राओं का आरोप है कि प्रिंसिपल कहता है, ‘मेरी कोई गर्लफ्रैन्ड नहीं है। आप लोगों को किस करना अच्छा लगता है।’ विरोध करने पर आरोपी कहता है कि वह पिता और भाई के जैसा है। इसके साथ ही वह उऩ्हें गले और अन्य जगहों पर किस करता था। जिन छात्राओं ने यह आरोप लगाया है वे 10 वीं, 11 वीं और 12 वीं कक्षा में पढ़ती हैं।

बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल की अश्लील हरकतों की शिकायत स्कूल प्रबंधन के पास भी की गई थी लेकिन प्रबंधन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से आरोपी का हौसला और ज्यादा बढ़ गया। जिसके बाद उसकी हरकतें और ज्यादा बढ़ गई।

पीड़ित छात्राओं ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी और पुलिस से इसकी शिकायत की। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को न्यायालय में पेश किया। जहां कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Related post

ऑनलाइन फार्मेसी के अवैध तौर-तरीकों के खिलाफ कल दवा व्यापार बंद, चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने दिया पूर्ण समर्थन

ऑनलाइन फार्मेसी के अवैध तौर-तरीकों के खिलाफ कल दवा…

Spread the loveरायपुर। ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे अनियंत्रित कारोबार और इसके कारण आम जनता…
हिमाचल की वादियों में छत्तीसगढ़ का हुनर, यूथ फेस्टिवल 2026 में शामिल होंगे जशपुर के 20 युवा

हिमाचल की वादियों में छत्तीसगढ़ का हुनर, यूथ फेस्टिवल…

Spread the love00 बीर (हिमाचल प्रदेश) में सजेगा राष्ट्रीय मंच; ट्रेकिंग के साथ कला, संस्कृति और प्रतिभा का होगा संगम रायपुर। छत्तीसगढ़…
RAIPUR  : लिफ्ट में फंसे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता समेत 7 लोग, मचा हड़कंप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

RAIPUR : लिफ्ट में फंसे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता समेत…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर लिफ्ट में फंसने की घटना सामने आई है। रजबंधा मैदान स्थित निजी…