• 08/10/2022

यहां एक के बाद एक हुए 6 धमाकों से दहला पूरा शहर, गैस सिलेंडर फटने से 4 की मौत, 16 घायल

यहां एक के बाद एक हुए 6 धमाकों से दहला पूरा शहर, गैस सिलेंडर फटने से 4 की मौत, 16 घायल
Spread the love

राजस्थान के जोधपुर में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब इलाके में अचानक गैस सिलेंडर फट गया. हादसे में घटनास्थल पर ही 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि 16 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है. गैस सिलेंडर के ब्लास्ट से पूरा शहर दहला गया है.

दरअसल, पूरी घटना जोधपुर के माता का थान क्षेत्र के कीर्ति नगर इलाके की है. एक के बाद एक 6 गैस सिलेंडर फटने से 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 16 लोग घायल हो गए हैं. इस हादसे में कई गाड़ियों के जलने की भी खबर है.

वहीं घटना के बाद से मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गया है. वहीं इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

डीएम हिमांशु गुप्ता ने बताया कि सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और मुख्यमंत्री ने मुझसे घटना की पूरी जानकारी ली है. घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं की जाएगी. हादसे की गहन जांच की जाएगी.

बता दें कि प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत ने घटना पर दुख जताया है. सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि जोधपुर में मगरा पूंजला एरिया के कीर्ति नगर में गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मृत्यु एवं कई लोगों के घायल होने की जानकारी बेहद दुखद है. स्थानीय प्रशासन से पूरी घटना की जानकारी ली है एवं घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं.

Related post

CG – गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबा रायपुर का युवक, पर्यटकों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू जारी

CG – गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबा रायपुर का युवक,…

Spread the loveगरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध गजपल्ला वॉटरफॉल में आज एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां रायपुर से पिकनिक…
Suicide : सीआरपीएफ कैंप में आरक्षक की पेड़ पर फांसी से लटकी मिली लाश, 15 साल से थे तैनात

Suicide : सीआरपीएफ कैंप में आरक्षक की पेड़ पर…

Spread the loveबिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेड़ पर…
दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी

दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों…

Spread the loveDelhi : देश की राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले स्थित सत्य निकेतन इलाके से एक बड़े हादसे की खबर सामने…