• 08/10/2022

अब प्रदेश में गोबर पेंट से होगी स्कूलों की रंगाई-पोताई, CM भूपेश बघेल ने दिए निर्देश

अब प्रदेश में गोबर पेंट से होगी स्कूलों की रंगाई-पोताई, CM भूपेश बघेल ने दिए निर्देश
Spread the love

छत्तीसगढ़ के स्कूलों की रंगाई-पोताई अब गोबर से निर्मित पेंट से होगी. राज्य में स्थापित किए गए गौठानों में रूरल इंण्डस्ट्रीयल पार्क विकसित किया जा रहा है. इन पार्को में स्व सहायता समूह की महिलाओं गोबर से पेंट बनाने का काम भी किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीण महिलाओं को रोजगार का जरिया देने और उनकी आय बढ़ाने के लिए सभी स्कूलों में रंगाई-पोताई गोबर से बने पेंट से करने के निर्देश दिए हैं.

दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी कि न्यू सर्किट हाऊस में कलेक्टर एसपी कान्फ्रेस के दौरान वाहन गौठान एवं रीपा रूरल इंण्डस्ट्रीयल पार्क के स्वयं स्वः सहायता समूह के द्वारा लगाए स्टॉल का अवलोकन करने पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने समूह द्वारा प्रदर्शित उत्पाद गोबर से बने पेंट कुकीस, अचार तथा बाँस से बने घरेलू उपयोग की वस्तुएं कलाकृति को देखा तथा इस संबंध में जानकारी ली.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं द्वारा निर्मित किए गए उत्पादों की सराहना की. वहीं अपर मुख्य सचिव को कहा कि राज्य की सभी शासकीय स्कूलों में पोताई कार्य में गौठान या रूरल इंण्डस्ट्रीयल पार्क में निर्मित गोबर से बने पेंट का उपयोग करने के निर्देश जारी करें.

Related post

BJP पर CM भूपेश बघेल ने साधा निशाना, कहा- आदिवासियों को नक्सली समझने वाले लोग….

BJP पर CM भूपेश बघेल ने साधा निशाना, कहा-…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने आदिवासियों को साधने के लिए बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. भूपेश बघेल…
CM भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ, बच्चों से लेकर बुजुर्ग पारंपरिक खेलों में दिखाएंगे हुनर

CM भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ,…

Spread the loveतीज त्यौहार, लोक संस्कृति, लोक कला को बढ़ावा देने के बाद अब छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को भी वैश्विक…
भूपेश बघेल का RSS-BJP पर तंज, कहा- इन लोगों के चरित्र में क्या है? पूर्व मंत्री बोले- आजकल CM भी उसी रास्ते पर…

भूपेश बघेल का RSS-BJP पर तंज, कहा- इन लोगों…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और संघ (RSS) पर तंज कसा…