• 28/11/2022

अंजन दास के कत्ल के पीछे की ये है Hate Story, पत्नी और बेटे ने इसलिए रची साजिश, हत्या कर किए 10 टुकड़े, पढ़िए रुह कंपा देने वाले कत्ल की एक और कहानी

अंजन दास के कत्ल के पीछे की ये है Hate Story, पत्नी और बेटे ने इसलिए रची साजिश, हत्या कर किए 10 टुकड़े, पढ़िए रुह कंपा देने वाले कत्ल की एक और कहानी
Spread the love

श्रद्धा वाकर के हत्या की गुत्थी अभी ठीक से सुलझी नहीं थी कि एक और दिल दहला देना वाला हत्याकांड का दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है। त्रिलाकपुर में रहने वाले अंजन दास की उसकी पत्नी और बेटे ने हत्या कर शव के 10 टुकड़े कर दिए। उन्हें फ्रीज में रखा औऱ कई दिन तक फेंकते रहे। जिसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। पुलिस ने 10 में से 6 टुकड़े बरामद कर लिए हैं। वहीं आरोपी मां-बेटे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए मां बेटे का नाम पूनम औऱ दीपक है। पूनम अंजन दास की दूसरी बीवी है जबकि दीपक उनका सौतेला बेटा है। मामले का खुलासा करते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि 5 जून को पांडव नगर में पेट्रोलिंग के दौरान झाड़ियों से तेज बदबू की सूचना मिली थी। सर्च करने पर वहां एक बैग में शव के टुकड़े मिले थे। जो कि सड़ चुके थे।

शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने दिल्ली सहित आसपास के राज्यों में भी थानों में दर्ज गुमशुदा लोगों के रिकॉर्डों को खंगाल लिया लेकिन पुलिस के हाथ कोई खास सुराग नहीं लगा। इसी दौरान पुलिस को पता लगा कि त्रिलोकपुर में रहने वाला अंजडन दास पिछले 5-6 महीने से लापता है लेकिन परिवार वालों ने उऩकी गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट  दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने मां-बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

बेटी और बहु पर थी नीयत खराब

पुलिस पूछताछ में जो बातें निकलकर सामने आई उसके मुताबिक अंजन दास के कई औरतों से अवैध संबंध थे। इसके साथ ही उसकी नजर पूनम की तलाकशुदा बेटी और बहु पर भी थी। जिनके साथ अवैध संबंध के शक की वजह से मां-बेटे ने खौफनाक प्लानिंग की। 30 मई को अंजन दास को उन्होंने शराब पिलाई, जब वह नशे में डूब गया तो दीपक ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को टुकड़े करने के लिए उसने भी नशा किया और फिर 10 टुकड़े कर दिए। टुकड़ों को फ्रीज में ऱखा और उसे फेंकना शुरु कर दिया। जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Related post

CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज,कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज,कई…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में आगामी धान खरीदी की तैयारियों को लेकर आज होने वाली कैबिनेट बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही…
विशेष लेख : पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल

विशेष लेख : पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु…

Spread the loveनया छत्तीसगढ़, नई उम्मीदें: पर्यटन से गांवों की तस्वीर बदलने वाले नायकों की अनकही कहानी धनंजय राठौर सयुक्त संचालक…
वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर

वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में…

Spread the loveवन क्षेत्रों की 18 सड़कों के उन्नयन की अनुशंसा, गोमर्डा अभयारण्य में स्थानांतरित किए जाएंगे 50 काले हिरण ‘ऑरेंज…