• 10/04/2024

छत्तीसगढ़ के यात्री कृपया ध्यान दें – इस रूट से चलने वाली ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ के यात्री कृपया ध्यान दें – इस रूट से चलने वाली ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट
Spread the love

त्योहार और ईद के मौके पर बड़ी संख्या में लोग यात्री ट्रेनों के जरिए सफर तय करते हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने एक बार फिर यात्री गाड़ियों को कैंसिल कर दिया है।

रेलवे का कहना है कि रायपुर रेल मंडल के सिलयारी-मांढर रेलवे स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग पर गर्डर लॉन्चिंग और तीसरी लाइन पर इलेक्ट्रीफिकेशन का काम चल रहा है। काम पूरा होने के बाद ट्रनों के आवगमन की सुविधा में इजाफा होगा और समय की भी बचत होगी।

ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

  • 12 अप्रैल 2024 को रायपुर से चलने वाली 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 12 अप्रैल 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 12 अप्रैल 2024 को गेवरा रोड से चलने वाली 08733 गेवरा रोड-बिलासपुर- मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 12 अप्रैल 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 11 अप्रैल 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 11 अप्रैल 2024 को इतवारी से चलने वाली 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 12 अप्रैल 2024 को झारसुगुड़ा एवं गोंदिया से चलने वाली 08862 /08861 झारसुगुड़ा-गोंदिया- झारसुगुड़ा मेमू पैसेजर स्पेशल बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
  • 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 08736/08735 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों की जिंदगी, दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी, बेटे की मौत

जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों…

Spread the loveछत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जन्म देने वाली मां ने ही अपने…