• 07/10/2023

PM मोदी को जान से मारने की धमकी, बदले में 500 करोड़ रुपये के साथ ही जेल से इसकी रिहाई की मांग

PM मोदी को जान से मारने की धमकी, बदले में 500 करोड़ रुपये के साथ ही जेल से इसकी रिहाई की मांग
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी भरा ईमेल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को भेजा गया है। धमकी देने वाले ने 500 करोड़ रुपये और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई की रिहाई की मांग की है। इसके साथ ही भेजे गए ईमेल में अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल के बाद सारी एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

एनआईए (NIA) ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी ही एजेंसियों के साथ ही मुंबई पुलिस और गुजरात पुलिस को धमकी भरे मेल की जानकारी देकर अलर्ट रहने के लिए कहा है।

धमकी भरे मेल की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है। मुंबई पुलिस ने वानखेड़े स्टेडियम के साथ ही शहर की सुरक्षा व्यस्था को बढ़ा दिया है। वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड कप के पांच मैच खेले जाएंगे।

ईमेल में क्या कहा गया

एनआईए को भेजे गए ईमेल में कहा गया है, “तुम्हारी सरकार से हमें 500 करोड़ और लॉरेंस बिश्नोई चाहिए नहीं तो कल हम नरेंद्र मोदी के साथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम भी उड़ा देंगे। हिंदुस्तान में सब कुछ बिकता है तो हमने भी कुछ खरीदा है कितना भी सुरक्षित कर लो हमसे नहीं बच पाओगे अगर बात करनी है तो इस मेल पर ही बात करना।”

आपको बता दें लॉरेंस बिश्नोई साल 2014 से जेल में बंद है। जेल के अंदर से ही बिश्नोई अपने गिरोह को ऑपरेट कर रहा है। बिश्नोई पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। लॉरेंस बिश्नोई ने काले हिरण की हत्या के मामले में सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी।

Related post

छत्तीसगढ़ में पटवारी भर्ती को लेकर अपडेट, 26 जिलों में 200 रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती को मंजूरी, आवेदन की तारीख कब ?

छत्तीसगढ़ में पटवारी भर्ती को लेकर अपडेट, 26 जिलों…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी…
छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड, आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री ओ.पी. चौधरी

छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड,…

Spread the loveरायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल आने…
CG- कन्या आवासीय विद्यालय का कमरा खुलते ही उड़े होश, इस हाल में मिली छात्रा, मचा हड़कंप…..

CG- कन्या आवासीय विद्यालय का कमरा खुलते ही उड़े…

Spread the loveभानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्या आवासीय विद्यालय में 12वीं कक्षा की एक…