• 28/10/2023

मुकेश अंबानी से 20 करोड़ की मांग, रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

मुकेश अंबानी से 20 करोड़ की मांग, रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप
Spread the love

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। एक ईमेल के जरिए उनसे 20 करोड रुपए की मांग की गई है। रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से करने की धमकी दी गई है। मामले में मुंबई पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

मामले में मुंबई पुलिस का बयान सामने आया है पुलिस ने कहा कि शादाब नाम के एक व्यक्ति ने 27 अक्टूबर को मेल भेजा था। इसके बाद मुकेश अंबानी के आवास एंटीलियो के सुरक्षा अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई।

इससे पहले भी पिछले साल मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी भरे कॉल आए थे। तब मुंबई पुलिस ने बिहार से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने मुकेश अंबानी के आवास एंटीलियो और एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बम से उड़ने की धमकी दी थी।

Related post

उद्योगपति मुकेश अंबानी बने नाना, बेटी ईशा ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

उद्योगपति मुकेश अंबानी बने नाना, बेटी ईशा ने जुड़वा…

Spread the loveउद्योगपति मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं. उनकी बेटी ईशा अंबानी ने शनिवार को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया…
अंबानी परिवार को फिर मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

अंबानी परिवार को फिर मिली जान से मारने की…

Spread the loveअनिल अंबानी परिवार को धमकी मिली है. मुंबई में रिलायंस फाउंडेशन के अस्पताल के लैंडलाइन पर अज्ञात नंबर से…
अनिल अंबानी का स्विस बैंक में काला धन, 420 करोड़ रुपये की कर चोरी के आरोप में इंकम टैक्स ने भेजा नोटिस

अनिल अंबानी का स्विस बैंक में काला धन, 420…

Spread the loveरिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के ऊपर विदेश में कालाधन रखने और 420 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी…