• 22/04/2024

मौत की टक्कर… ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में गई तीन की जान, 5 गंभीर रूप से घायल

मौत की टक्कर… ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में गई तीन की जान, 5 गंभीर रूप से घायल
Spread the love

ओडिशा के नबरंग जिले में ट्रक और ऑटो की भिड़ंत से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में छत्तीसगढ़ के धमतरी के रहने वाले 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। तो वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों को इलाज के लिए जोड़िंगा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां से 2 लोगों को उमरकोट रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि धमतरी जिले के बोराई थाना क्षेत्र के रहने वाले चंदा गायकवाड़, पूनम वैष्णव और पवन टंडन दशगात्र में शामिल होने के लिए ओडिशा जा रहे थे। सभी नबरंगपुर जिले के धदरापारा गांव जाने के लिए निकले थे। तभी रायघर थाना क्षेत्र के जोड़िंगा के पास ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर हो गई।

हादसे के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए।ऑटो में सवार सभी लोगों को आनन-फानन में जोड़िंगा अस्पताल पहुंचाया गया।जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने धमतरी के पवन, चंदा और पूनम को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई । पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया । वहीं ऑटो ड्राइवर समेत 5 लोगों का उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को जोड़िंगा से उमरकोट रेफर किया गया है। बाकी के 3 लोगों को रायघर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…