• 03/06/2024

सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका: ब्लास्ट में पांच झुलसे, तीन की दर्दनाक मौत

सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका: ब्लास्ट में पांच झुलसे, तीन की दर्दनाक मौत
Spread the love

आदमपुर क्षेत्र के गांव सलेमगढ़ में गैस सिलेंडर ब्लास्ट में पति-पत्नी सहित्त 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 का उपचार किया जा रहा है। इस ब्लास्ट में 5 लोग बुरी तरह से झुलस गए। गांव में हुए इस सिलेंडर ब्लास्ट की पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

गांव सलेमगढ़ में सिलेंडर ब्लास्ट में झुलसे मकान मालिक कुलदीप, उसकी पत्नी मीरा व दिनेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दीपचंद सोनी व सुलोचना का हिसार के एक निजी अस्पताल में अब भी उपचार चल रहा है और उनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। दिनेश गांव में ही सुनार की दुकान करता था और कुलदीप खेती कर बच्चों का पालन पोषण कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: नौकरी का झांसा देकर, महिलाओं से करवाता था गंदे काम.. पुलिस की छापेमारी में आरोपी की गिरफ्तार

गौरतलब है कि गांव सलेमगढ़ निवासी कुलदीप के घर में 27 मई की शाम को चाय बनाने के लिए पत्नी रसोई में गई थी और घर के तमाम सदस्य घर पर ही मौजूद थे। शाम करीब 5 बजे जब कुलदीप की पत्नी मीरा ने चाय बनाने के लिए गैस चुल्हा जलाया तो आग भड़क गई और जोरदार धमाका हुआ। आसपास के लोग कुलदीप के घर की तरफ दौड़े और कुलदीप व उसकी पत्नी मीरा बाहर की तरफ भागे, इतनी ही देर में सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया और इसकी चपेट में कुलदीप व मीरा के साथ पड़ोसी दिनेश, दीपचंद और सुलोचना को भी आग लग गई।आग लगने के कारण ये पांचों बूरी तरह से झुलस गए थे।

Related post

राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय…

Spread the love00 अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार…
21 सितंबर का पंचांग: अमृतकाल में करें कोई भी शुभ काम, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 सितंबर का पंचांग: अमृतकाल में करें कोई भी…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal : आज 21 सितंबर को कैसा रहेगा आपका दिन, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 21 सितंबर को कैसा…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 21 सितंबर और दिन सोमवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…