• 07/06/2024

संसद की सुरक्षा में फिर सेंध! फर्जी आधार कार्ड दिखाकर एंट्री की कोशिश, 3 गिरफ्तार

संसद की सुरक्षा में फिर सेंध! फर्जी आधार कार्ड दिखाकर एंट्री की कोशिश, 3 गिरफ्तार
Spread the love

देश की संसद की सुरक्षा में एक बार फिर सेंध लगाने की कोशिश की गई। दरअसल इस मामले में तीन मजदूरों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों मजदूरों ने एक ही आधार कार्ड का उपयोग करके संसद भवन में एंट्री ली थी। सूत्रों के मुताबिक 4 जून को आईजी-3 गेट के माध्यम से इन लोगों ने एंट्री ली थी। जिसमें मोनिस और कासिम ने व्यक्तिगत फोटो के साथ एक ही आधार कार्ड नंबर दिखाया था।

कासिम, मोनिस और शोएब नाम के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संसद भवन में फर्जी आधार कार्ड दिखाकर एंट्री की कोशिश कर रहे थे। संसद की सुरक्षा में तैनात CISF ने तीनों को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

पुलिस की शुरुआती जांच में किसी भी तरह का नक्सली या आतंकी या कोई संदिग्ध मामला अभी तक सामने नहीं आया है। तीनों मजदूर डीवीप्रोजेक्ट कंपनी की तरफ से काम पर रखे गए थे। सांसदों के आराम करने के लिए बनाए गए MP लाउंज के एरिया में काम करने की जिम्मेदारी इन मजदूरों पर थी। तीनों को जेल भेज दिया गया है, इनके पास से बरामद आधार कार्ड को भी जाँच के लिए भेजा गया है।

सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को इन तीनों व्यक्तियों को संसद भवन के एक प्रवेश द्वार पर सुरक्षा और पहचान पत्र की जांच के दौरान CISF के कर्मियों ने हिरासत में ले लिया। तीनों अपने आधार कार्ड दिखाकर संसद भवन परिसर में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। सीआईएसएफ के कर्मियों को उनके कार्ड पर शक हुआ और आगे की जांच में वे फर्जी पाए गए। सीआईएसएफ को सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस की टुकड़ियों की जगह हाल में संसद भवन की सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है।

सीआईएसएफ के मुताबिक, तीनों मजदूर संसद भवन के गेट नंबर तीन से घुसने की कोशिश कर रहे थे।लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।तीनों को पकड़ने के बाद दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।

Related post

BREAKING : छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…देखें पूरी लिस्ट..!!

BREAKING : छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने प्रशासनिक आधार पर आबकारी विभाग के अधिकारियों के तबादले के आदेश…
ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, 12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर, देखें आदेश..!!

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, 12…

Spread the love रायपुर 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को बड़ी सौगात देते हुए 12 तहसीलदारों को डिप्टी…
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत खनन और भंडारण…

Spread the loveकेंद्रीय उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने किया रात्रिकालीन औचक निरीक्षण हाईटेक ड्रोन सर्वे से अनुज्ञा के अनुरूप खनन और…