• 07/06/2024

इस दिन शपथ लेंगे चंद्रबाबू नायडू, कैबिनेट में किन-किन नेताओं को मिलेगी तरजीह, जानिए..

इस दिन शपथ लेंगे चंद्रबाबू नायडू, कैबिनेट में किन-किन नेताओं को मिलेगी तरजीह, जानिए..
Spread the love

आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई है। तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेता चंद्रबाबू नायडू इस महीने की 12 तारीख को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नायडू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद सीएम पद की शपथ लेंगे।

इस चुनाव में कई नेताओं को जनता ने भारी बहुमत से सत्ता में पहुंचाया है। कहा जा रहा है कि चंद्रबाबू साफ-सुथरी छवि वाले नेताओं को तवज्जो देंगे। पिछले कुछ समय से पार्टी में युवाओं की अहमियत बढ़ती जा रही है।

चर्चा है कि इस बार वरिष्ठों के मुकाबले युवाओं, कमजोर वर्ग और महिलाओं को ज्यादा तरजीह मिल सकती है। पार्टी प्रत्याशियों के चयन में भी इस बार पहले से ज्यादा महिलाओं और युवाओं को मौका दिया गया था।

कहा जा रहा है कि जनसेना अध्यक्ष पवन कल्याण मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।अगर वे मंत्रिमंडल में शामिल होते हैं, तो उन्हें उपमुख्यमंत्री और अपने स्तर के अनुरूप प्रमुख विभाग मिल सकता है, चूंकि जनसेना की ओर से एससी, एसटी, बीसी और अन्य उच्च जातियों के विधायक जीते हैं, इसलिए चर्चा है कि प्रत्येक वर्ग से अधिकतम चार लोगों को प्रतिनिधित्व मिल सकता है।

मंत्रिमंडल में बीजेपी को भी जगह

इसके अलावा बीदेपी से दो लोगों को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है। 2014 में जब टीडीपी ने बीजेपी के साथ मिलकर मंत्रिमंडल का गठन किया गया था, तब पांच विधायकों में से दो को मौका दिया गया था। इस बार आठ लोग हैं, लेकिन अधिकतम दो को जगह मिल सकती है।

Related post

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी: RSS प्रमुख मोहन भागवत

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी:…

Spread the love मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि शिक्षा केवल सरकार या शिक्षकों की जिम्मेदारी…
FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की बिक्री पर आखिर क्यों लगाई रोक ?

FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की…

Spread the loveनई दिल्ली: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने शराब बनाने वाली कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई…
मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल , जाना स्वास्थ्य हाल

मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर…

Spread the loveरायपुर/गुरुग्राम। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…