- 17/02/2026
आज कोरिया और रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम साय, लेंगे विकास प्राधिकरण की बैठक

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरिया और रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 11 बजे बैकुंठपुर के जिला पंचायत परिसर में सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक लेंगे। इस बैठक के बाद करीब 12:30 को सड़क मार्ग से रामानुज स्कूल ग्राउंड पहुंचेंगे।
स्कूल ग्राउंड में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और दोपहर 2 बजे कोरिया महोत्सव का शुभारम्भ करने के बाद दोपहर 02 : 15 में राजधानी रायपुर के लिए वापसी करेंगे।
वहीं 03 : 30 बजे पहुंचेंगे रायपुर और कुछ देर बाद करीब 04 : 30 प्रदेश भाजपा कार्यालय के लिए रवाना होंगे और प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।






