• 04/04/2026

भारत के लिए राहत की खबर, LPG की बड़ी खेप लेकर आ रही ग्रीन शान्वी, होर्मुज किया पार

भारत के लिए राहत की खबर, LPG की बड़ी खेप लेकर आ रही ग्रीन शान्वी, होर्मुज किया पार
Spread the love
Hormuz Strait Update: मिडिल ईस्ट में शुरू हुए जंग के बाद देशभर में एलपीजी की किल्लत देखने को मिली थी। गैस एजेंसियों के बाहर लोग लंबी-लंबी लाइन लगाए हुए नजर आए थे। वहीं इस बीच अब भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज़ से अहम माने जाने वाले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक और भारतीय LPG टैंकर ‘Green Sanvi’ सफलतापूर्वक गुजर चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस टैंकर में करीब 46 हज़ार मीट्रिक टन एलपीजी लदी हुई है, जो भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कहा जा रहा है कि, यह जल्द ही मुंबई बंदरगाह पर पहुंचेगा। अब तक कुल सात LPG टैंकर इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को पार कर चुके हैं। इसके अलावा, 17 और टैंकर जहाज़ जल्द ही इस मार्ग से गुजरने वाले हैं, जिससे देश में एलपीजी की सप्लाई और मजबूत होने की उम्मीद है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे व्यस्त और संवेदनशील समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में यहां से टैंकरों का सुरक्षित गुजरना भारत के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। वहीं लगातार टैंकरों की आवाजाही से यह संकेत मिलता है कि भारत की ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला स्थिर बनी हुई है और आने वाले समय में एलपीजी की उपलब्धता बेहतर रह सकती है।

Related post

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और…

Spread the loveकिसानों को नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के उपयोग के लिए किया जा रहा जागरूक राज्य में नैनो डीएपी…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी…

Spread the loveखरीफ 2026 में पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया, 80 प्रतिशत वितरण सीमा समाप्त रायपुर, 30 जून 2026/…
सामाजिक अंकेक्षण के दौरान प्राप्त आपत्तियों का कंडिकावार शीघ्र निराकरण सनिश्चित करें-मुख्य सचिव

सामाजिक अंकेक्षण के दौरान प्राप्त आपत्तियों का कंडिकावार शीघ्र…

Spread the loveमुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण इकाई की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न रायपुर, 30 जून 2026/मुख्य…