• 04/04/2026

हैवानियत की हदें पार..चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म फिर प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रॉड, लोगों को आई निर्भया कांड की याद

हैवानियत की हदें पार..चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म फिर प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रॉड, लोगों को आई निर्भया कांड की याद
Spread the love

पलनाडु ।  आंध्रप्रदेश के पलनाडु जिले से रेप की एक घिनौनी वारदात सामने आई है। जिसने मानवता को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। जहां एक महिला से उसके ही घर में घुसकर दुष्कर्म के बाद नाजुक अंगो में लोहे की रॉड डाल दी गई।  इस घटना ने पूरे राज्य में आक्रोश पैदा कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला पालनाडु जिले के माचेरला कस्बे का है। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी जो की पेशे से सरकारी कर्मचारी है। बताया गया कि, आरोपी जबरदस्ती घर में घुसे और जान से मारने की धमकी देकर चाकू की नोक पर महिला का मुंह बंद कर दिया और महिला के साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपियों ने हैवानियत पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड से वार कर उसे  गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पड़ोसियों और परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत क्लूज टीम को मौके पर भेजा, जहां से अहम साक्ष्य जुटाए । टीम द्वारा फिंगरप्रिंट और अन्य फॉरेंसिक साक्ष्य इकट्ठा किए। वहीं पीड़िता को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। वहीं जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को तैनात किया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस घटना ने लोगों को चर्चित निर्भया कांड की याद दिला दी। स्थानीय लोगों में आक्रोश और डर का माहौल है।

Related post

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और…

Spread the loveकिसानों को नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के उपयोग के लिए किया जा रहा जागरूक राज्य में नैनो डीएपी…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी…

Spread the loveखरीफ 2026 में पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया, 80 प्रतिशत वितरण सीमा समाप्त रायपुर, 30 जून 2026/…
सामाजिक अंकेक्षण के दौरान प्राप्त आपत्तियों का कंडिकावार शीघ्र निराकरण सनिश्चित करें-मुख्य सचिव

सामाजिक अंकेक्षण के दौरान प्राप्त आपत्तियों का कंडिकावार शीघ्र…

Spread the loveमुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण इकाई की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न रायपुर, 30 जून 2026/मुख्य…