• 05/03/2026

राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, छत्तीसगढ़ से फुलो देवी नेताम को टिकट

राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, छत्तीसगढ़ से फुलो देवी नेताम को टिकट

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विभिन्न राज्यों से राज्यसभा चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है।

जारी सूची के मुताबिक छत्तीसगढ़ से फुलो देवी नेताम को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा हरियाणा से करमवीर सिंह बौध, हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा, तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक और तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी तथा वेम नरेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

कांग्रेस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से 5 मार्च 2026 को जारी इस प्रेस रिलीज में कहा गया है कि पार्टी नेतृत्व ने इन नामों को राज्यसभा चुनाव के लिए अधिकृत उम्मीदवार के रूप में मंजूरी दी है। अब इन नामों के ऐलान के बाद संबंधित राज्यों की राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।