• 17/03/2026

Aaj Ka Rashifal: 17 मार्च को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 17 मार्च को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

17 March 2026 Ka Rashifal: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगी, उसके चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा, उसके बाद साध्य योग लग जाएगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 9 मिनट शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक और मासशिवरात्रि व्रत है।आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल।

मेष राशि- 

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है। इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको बेकार में तनाव लेने की जरूरत नहीं है। जिंदगी का एक बड़ा सबक इस बात को मान लेना है, कि बहुत सी चीजों को बदलना नामुमकिन है। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंदीदा कामों को पूरा करने में कामयाब होंगे।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 8

वृष राशि- 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नए नये मार्ग खोलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, जल्द ही आपको परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्राइवेट जॉब में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आप तोल मोलकर बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके मन किसी प्रकार का दर रहेगा जो आपकी ओवर थिंकिंग के कारण हो सकता है।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 9

मिथुन राशि- 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। पैसों का उपयोग सही तरीके से करेंगे और जीवन में संतुलन बनाए रखेंगे और कुछ पुरानी परिस्थितियों में बदलाव होने में समय लगेगा। आज किसी काम को सही तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। गृहस्थ जीवन में खुशियों आएंगी। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 7

कर्क राशि- 

आज आपका मन राजनीतिक और सामाजिक कार्यो की तरफ अधिक रहेगा। राजनितिक मामले में आज सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं। रोजमर्रा के काम समय से पूरे होगें उनसे फायदा भी मिल सकता है। आपका नए वाहन का खरीदने का सपना आज पूरा होगा। आज आप किसी से अपने मन की बातें को शेयर करेंगे और वह आपकी बातों की अहमियत देगा। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। संतान की ओर से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित बनाए रखने मे आपकी मदद कारगर साबित होती है।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 3

सिंह राशि- 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे। काफी समय से चल रही बीमारी से आपको छुटकारा मिल सकता है। आज किसी भी व्यक्ति के लिए अपने मन में प्रतिशोध की भावना न रखें। जैसी आपकी सोच रहेगी, वैसे ही अनुभव मिलेंगे। अपनी एररिटेटिंग ब्योहर के कारण किसी भी व्यक्ति के साथ गलत व्यवहार न हो, इस बात का ध्यान रखें। आज आपको व्यर्थ में जिद करने से बचना होगा। आज व्यापार की शुरुआत मित्रों के साथ मिलकर हो सकती है। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 4

कन्या राशि-

आज का दिन जीवन में एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। आज आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे जिससे आपका अनुभव और अधिक बढ़ेगा। परिवार के कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपना स्वभाव सुधारना होगा। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करें। आज दूसरों के विचारों का असर आप के निर्णय पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। जीवन साथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। सेहत के प्रति सावधानी बरतें।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 2

तुला राशि- 

कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में आज आपको ठंडे दिमाग से सोचने की जरूरत है , महत्वपूर्ण परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आज भाई अपने काम में आपसे मदद मांगेंगे। आपके सामाजिक योगदान  संबंधी कार्यों के लिए आपको सम्मानित किया जाएगा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहें छात्रो को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। घर के जरूरी दस्तावेजों का खास ख्याल रखें। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण तनाव हो सकता है लेकिन जल्द ही सब ठीक होगा। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियों में उम्मीद से अधिक सफलता मिल सकती हैं।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि-

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। पारिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगो को आज बढ़िया मुनाफा होगा। पिता से आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बिताएंगे।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 7

धनु राशि- 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। आज आप सभी जरूरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारियां दी हुई हैं उसे भी आप पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। इस राशि के जो लोग फर्नीचर का व्यापार कर रहे है, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, मॉर्निंग एक्सरसाइज को अपनी डेली रुटीन का हिस्सा बनाएं, आपको लाभ जरूर मिलेगा साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 4

मकर राशि- 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं जहां आपको अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे साथी बड़ी डील फाइनल हो सकती है जिससे आपकी आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। इस राशि के जो जिम ट्रेनर है उनको आज अच्छे ग्राहक मिलेगे। आपके व्यावसायिक कौशल में मे नया निखार आएगा और आप एक मजबूत प्लानिंग के साथ एस पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पायेंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। आज आप कई तरह की शैक्षिक और सामाजिक गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को अवश्य ही पूरे कर लेंगे।

  1. शुभ रंग-लाल
  2. शुभ अंक- 7

कुंभ राशि-

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिये आपको ओवर टाइम करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो नुकसान से बच जाएंगे। टूर-ट्रैवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकते हैं। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य में आज थोड़ा-थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव बना रहेगा आप उनकी देखभाल में समय बिताएंगे। जीवनसाथी आज अपने दूसरे साथी को उपहार देंगे।।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 9

मीन राशि- 

आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते हैं वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगे। लवमेटस आज साथ में अधिक समय बितायेंगे और साथ ही डिनर प्लान कर सकते हैं। आज आपका रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जाएंगे। छात्र किसी खास मामले धैर्य और और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जाएगा।

  1. शुभ रंग- मैरुन
  2. शुभ अंक- 1