• 17/06/2024

बार-बार मीठा खाने का जुनून और शुगर का खतरा, जानें स्वीट क्रेविंग से निपटने का झटपट तरीका

बार-बार मीठा खाने का जुनून और शुगर का खतरा, जानें स्वीट क्रेविंग से निपटने का झटपट तरीका
Spread the love

अक्सर कई लोगों को मीठा खाने की तलब होती है। मीठा खाने की ये तलब को कोई वक्त नहीं होता है।मीठे के शौकीनों को किसी भी वक्त तलब हो जाती है, या कहें स्वीट क्रेविंग होती है, बार-बार मीठा खाने का मन करता है, लेकिन आपका शरीर इसकी इजाजत नहीं देता है, तो योग के माध्यम से इसे खत्म किया जा सकता है।

जानिए क्या है वह तरीके जिससे स्वीट क्रेविंग कम की जा सकती है और आपके स्वास्थ्य का ख्याल भी रखा जा सकता है।

स्वीट क्रेविंग को कैसे किया जा सकता है कंट्रोल

बार-बार आपका मन मीठा खाने का करता है।कुछ ना हो तो चॉकलेट खाकर तड़प खत्म करने का विचार आता है, लेकिन यह कोई आम समस्या नहीं बल्कि किसी बड़ी बीमारी की आहट भी हो सकती है। बार-बार मीठा खाने का मन करना मतलब ब्लड शुगर लेवल का संकेत हो सकता है। स्वीट क्रेविंग होना मतलब आपके शरीर में हाई प्रोटीन डाइट की कमी हो रही है। इसके लिए आपको अपने खाने में पनीर, दाल, बेसन, चना जैसी हाई प्रोटीन डाइट लेना होगा। इसके साथ खाने में मसालेदार खाने में कमी करनी होगी।पानी पीने की मात्रा भी बढ़ानी होगी ।

योग करेगा स्वीट क्रेविंग की आदत कम

बार-बार मीठा खाने का मन अगर कर रहा है, तो इसका सबसे बड़ा कारण तनाव लेवल हो सकता है। इसका मतलब यह है कि आप शरीर में और दिमाग में तनाव कम करने के लिए कम से कम दो गिलास पानी पिए। इसके अलावा मीठा खाने की बजाए कोई भी एक ताजा फल खाएं। जिसका नेचुरल शुगर आपकी मीठे खाने की आदत को कम करेगा। अगर इसके बाद भी आपका मन मीठा खाने का कर रहा हो, तो सिर्फ एक खजूर खाकर आप स्वीट क्रेविंग कम कर सकते हैं।

क्यों होती हैं स्वीट क्रेविंग

आयुर्वेद स्पेशलिस्ट डॉ प्रवीण रघुवंशी ने बताया कि ‘शुगर क्रेविंग का प्रमुख कारण ब्लड शुगर इनबैलेंस भी होता है। जब आप मीठा खाते हैं, तो शरीर में ब्लड शुगर लेवल एकदम से बढ़ जाता है। ऐसे में आप एनर्जी महसूस करते हैं।हालांकि यह एनर्जी टेंपरेरी होती है। ऐसे में जब बॉडी को फिर से एनर्जी की जरूरत होती है, तो आपको मीठा खाने की इच्छा होने लगती है। इसका मतलब है की पोषक तत्वों की कमी के कारण भी शुगर क्रेविंग हो रही है। खासतौर पर जब आपकी बॉडी में मैग्नीशियम, क्रोमियम या जिंक जैसे कुछ पोषक तत्व कम होते हैं तो शुगर क्रेविंग बढ़ जाती है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…