• 17/11/2022

धान काटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, कंबाइन मशीन की चपेट में आने से 2 बच्चियों के हुए कई टुकड़े

धान काटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, कंबाइन मशीन की चपेट में आने से 2 बच्चियों के हुए कई टुकड़े
Spread the love

उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां धान की कटाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. कंबाइन मशीन की चपेट में आने से 2 बच्चियों की मौत हो गई. वहीं चालक कंबाइन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर हंगामा किया. ग्रामीण चालक के खिलाफ कार्रवाई व पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे. हादसे की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने स्वजन को समझाबुझाकर शांत किया.

इसे भी पढ़ें: OMG: एक शख्स ने किया इतना बड़ा अपराध कि अदालत ने सुनाई 8658 साल की जेल की सजा 

पूरी घटना जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के गौरीकोठी का है. जहां गोसाईं टोला के रहने वाले अंगद गिरी की 5 साल की जीया अपने मौसा चित्रसेन गिरी के घर आई थी. जबकि कुशीनगर के कसया क्षेत्र के रामबर चरगाह की रहने वाली 6 साल की करिश्म अपने परिजनों के साथ खेत में गई थीं.

इसे भी पढ़ें: लिव-इन रिलेशन का खौफनाक अंत : आफताब ने प्रेमिका के किए 35 टुकड़े, फ्रिज में छुपाकर रखी लाश, 18 दिन फेंकते रहा लाश के टुकड़े 

बताया जा रहा है कि जहां कंबाइन से धान की कटाई हो रही थी वहीं बच्चियां खेत में खेल रही थीं. इसी दौरान कंबाइन चालक ने बच्चियों को खेलते हुए नहीं देख पाया. जिससे बच्चियों कंबाइन के रेपर की चपेट में आ गईं और दोनों की कट कर मौत हो गई. बच्चियों कई टुकड़े हो गए.

हादसे का जानकारी लगते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. हंगामा कर रहे परिजनों को किसी तरह से शांत कराया. फिलहाल पुलिस ने कंबाइन को कब्जे में ले लिया. वहीं बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसडीएम ने परिजनों आर्थिक सहायता औऱ कार्रवाई करने का भरोसा दिया.

इसे भी पढ़ें: ‘थप्पड़ मार’ खेल में चली गई 17 साल के बच्चे की जान, 3 दोस्तों पर मामला दर्ज

Related post

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को…

Spread the love रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले…
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों…

Spread the loveरायपुर। 15 अगस्त 2026 को देशभर में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, उत्साहपूर्ण और व्यवस्थित रूप से…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में…