• 21/08/2026

CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला लगाकर लौट गई पुलिस, 2 घंटे बाद खोला दरवाजा तो नजारा देख रह गई हैरान

CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला लगाकर लौट गई पुलिस, 2 घंटे बाद खोला दरवाजा तो नजारा देख रह गई हैरान
Spread the love

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ बेमेतरा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इस घटना ने पुलिस को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। दरअसल एक महिला फांसी के फंदे पर झूल गई। पुलिस पहुंची। महिला को मृत समझ कर घर में ताला जड़ दिया और बाकी की कार्रवाई के लिए बाद में आने की बात कहते हुए वहां से निकल गया।

ज्योग्राफिक मैप्स और जीपीएस गाइड एक्सप्लोर करना

पुलिस जैसा सोच रही थी, हकीकत में वैसा कुछ भी नहीं हुआ। मर्ग कार्रवाई के लिए पुलिस जब तकरीबन दो घंटे बाद मौके पर पहुंची और कमरे का ताला खोलकर देखा तो पुलिस कर्मी भी दंग रहे गए। फांसी के फंदे पर लटकी महिला की सांसे चल रही थी। परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला को ICU में भर्ती कराया गया है। घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

मकान मालिक के मुताबिक, महिला कुछ समय से तबीयत खराब होने के कारण परेशान थी। पड़ोसियों से घर में अनबन की बात भी सामने आई है। फिलहाल महिला ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की, इसका कारण स्पष्ट नहीं है।

महिला बीते 10 सालों से किराए के मकान में अपने 3 बच्चों के साथ रह रही है। उसका पति किसान है। घटना के समय तीनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। दोपहर तकरीबन 1:30 बजे महिला ने घर के अंदर रस्सी से फांसी लगाने की कोशिश की।

स्कूल से लौटे बच्चों ने दरवाजा बंद देखा तो उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची।

महिला को मृत समझकर कमरे में लगा दिया ताला

परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। महिला बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। पुलिसकर्मियों ने महिला को मृत समझ लिया। इसके बाद कमरे में ताला लगा दिया गया और पंचनामा की कार्रवाई के लिए बाद में लौटने की बात कहकर थाने चले गए। दो घंटे बाद पुलिसकर्मी पंचनामा की कार्रवाई के लिए दोबारा मौके पर पहुंचे। जब कमरे का ताला खोला गया तो महिला की सांसें चल रही थीं। महिला को तत्काल निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे ICU में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उसका इलाज जारी है।

Related post

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ स्वीकृत

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति,…

Spread the love00 दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम 00 किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों…
CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा, सरकारी शिक्षिका और क्लर्क को मिल रहा था लाभ

CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक से बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जांच…
वनांचल में रेशम की चमक, नारायणपुर में टसर योजना से संवर रही ग्रामीणों की तकदीर…..

वनांचल में रेशम की चमक, नारायणपुर में टसर योजना…

Spread the loveरायपुर: वनांचल क्षेत्रों में रेशम उत्पादन ग्रामीण परिवारों के लिए स्वरोजगार का एक प्रमुख साधन है। यह पारंपरिक व्यवसाय कम…