• 04/09/2026

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, कई ट्रेनें कैंसिल, कुछ के बदलेंगे रूट, यात्रा से पहले देखें लिस्ट….

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, कई ट्रेनें कैंसिल, कुछ के बदलेंगे रूट, यात्रा से पहले देखें लिस्ट….
Spread the love

बिलासपुर। अगर आप भी नवम्बर के पहले सप्ताह में ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो आपके लिए जरुरी खबर है। बागडिही–झारसुगुड़ा चौथी लाइन के काम के चलते बिलासपुर जोन से जुड़ी कई ट्रेन 31 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर रद्द कर दी गई हैं। साथ ही कुछ के रूट में भी बदलाव किया गया है।

जानकारी के मुताबिक़, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बागडिही स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग एवं बागडिही–झारसुगुड़ा के मध्य चौथी रेल लाइन के कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए 1 एवं 2 नवम्बर 2026 को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और 3 नवम्बर 2026 को नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा। इसके चलते इस दौरान यात्रियों की सुविधा एवं संरक्षित रेल परिचालन को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से सम्बंधित 5 ट्रेनों को रद्द तथा 2 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

इतवारी एक्सप्रेस- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एवं टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18109/18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस- 1 नवम्बर से 3 नवम्बर 2026 तक रद्द

मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस- मालदा टाउन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस – 31 अक्टूबर 2026 को रद्द

सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस- सूरत से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस- 2 नवम्बर 2026 को रद्द

तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस- तिरुपति से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस रद्द- 2 नवम्बर 2026 को रद

तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस- रक्सौल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस- 5 नवम्बर 2026 को रद्द

2 नवम्बर को डायवर्टेड रुट से चलने वाली ट्रेनें

पुरी से चलने वली गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटक-सम्बलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी.

योग नगरी ऋषिकेश से चलने वली गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब-झारसुगुड़ा रोड-सम्बलपुर सिटी-कटक के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी.

एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में स्लीपर कोच की सुविधा

इसके अलावा रेलवे प्रशासन यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराएगी. यह सुविधा गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में दिनांक 03 एवं 04 सितम्बर 2026 को तथा गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में दिनांक 05 एवं 06 सितम्बर 2026 को उपलब्ध रहेगी.

Related post

वन विभाग में 10 वर्ष से अधिक पदस्थ 966 तृतीय और 2,664 चतुर्थ श्रेणी के कर्मी होंगे नियमित

वन विभाग में 10 वर्ष से अधिक पदस्थ 966…

Spread the love 00 वन विभाग के प्रस्ताव को सामान्य प्रशासन विभाग ने दी मंजूरी, मापदंड तय करने 4 सदस्यीय समिति…
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पदस्थ 14 डॉक्टरों को मिली नई पदस्थापना

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पदस्थ 14 डॉक्टरों को मिली…

Spread the loveरायपुर। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों और उनसे संबद्ध अस्पतालों में पदस्थ 14 चिकित्सकों की नई पदस्थापना का…
CG Weather : जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम? रायपुर समेत इन इलाकों में बारिश के आसार

CG Weather : जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में मानसून अब भी सक्रिय बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में बीते दिनों हुई बारिश…